Wednesday, March 13, 2013

इंसान के जंगल में सांस लेते हुए बिगड़े और संवरे किरदारों का राजपफाश करता हुआ सपफेद घोड़ा

सफेद घोड़ा



 इस दुनिया में सवाब और गुनाह, रेल की दो पटरियों की मानिंद साथ-साथ चलते हैं। इस कायनात में कोई गोशा ऐसा नहीं, जहां इंसान तो मौजूद हो, लेकिन शैतान का वजूद न पाया जाता हो। इंसान सवाब व भलाई के तोहफों को सीने से लगाए और शैतान गुनाह और तबाही की पोटली को बगल में दबाए। इन्हीं दो पटरियों के दरम्यान, एक-दूसरे को मात देने का सपफर जारी रखे हुए हैं। हार-जीत का यह सिलसिला दुनिया के पहले रोज से जारी है और कयामत तक जारी रहेगा। इस रस्साकशी में शैतान को शायद इंसान बनने में जरा मुश्किल पेश आती होगी, जबकि इंसान को शैतान का रूप धरण करते हुए जरा भी मुश्किल नहीं होती।...


कुछ अर्सा पहले की बात है, मैं अपनी बेटी से मिलने आया हुआ था। इन दिनों मेरी नवासी की शादी के हंगामे जोरों पर थे और मैं भी इनमें शामिल होने आया था। एक रोज दामाद साहब शॉपिंग के लिए मुझे भी अपने साथ ले गए। हम लगभग दो घंटे तक तारीक रोड पर विभिन्न प्रकार की खरीदारी में मसरूपफ रहे।
वापसी से पहले हम एक रेस्टोरेंट में जा बैठे। हम जिस रेस्टोरेंट में बैठे थे, वह पूरी तरह भरा हुआ था, बल्कि मैंने बाहर कुछ लोगों को इस अंदाज में झांकते हुए पाया, जैसे वह कोई खाली मेज होने का इंतजार कर रहे हों। इसलिए हम जब पेट-पूजा से पफारिग हुए तो मैंने अपने दामाद से कहा, ‘‘उठो मियां, अब चलते हैं। लगता है, हमारे उठने का बड़ी शिद्दत से इंतजार किया जा रहा है।’’
मेरे दामाद ने वेटर को इशारे से अपने पास बुलाया और बिल के बारे में पूछा तो वह यतीमों जैसी सूरत बनाकर बोला, ‘‘साहब, आप क्यों मेरी रोजी पर लात मारते हो?’’
उसकी बात ने मुझे चौंकने पर मजबूर कर दिया। किसी वेटर से बिल मांगने का उसकी रोजी पर लात मारने से कोई ताल्लुक नहीं निकलता। मैंने उसकी तरपफ देखते हुए पूछा, ‘‘बेटा, यह तुमने कैसी बात कही है, हम क्यों तुम्हारी रोजी के दुश्मन होंगे?’’
उसकी उम्र अट्ठारह और बीस के दरम्यान रही होगी। वह अच्छी सेहत का मालिक एक आम-सा नौजवान था। खाने के बर्तन समेटने के बाद उसने मेरे सवाल का जवाब दिया, ‘‘बड़े साहब, सेठ ने आपसे पैसे लेने से मना किया है।’’
‘‘कौन सेठ?’’ मेरे दामाद ने अचानक पूछा।
वेटर ने काउफंटर की तरपफ इशारा किया। लगभग पचास साल की उम्र का एक शख्स काउफंटर पर बैठा हमारी जानिब ही देख रहा था। उससे नजर मिलते ही मेरे जेहन में एक ध्माका-सा हुआ। यूं महसूस हुआ, जैसे मैंने उसे पहले भी कहीं देखा हो। कहां? यह पफौरी तौर पर याद न आया। मैंने यह सोचकर सब्र कर लिया कि शायद इस सेठ को मैंने अपने दामाद के साथ कहीं देखा हो। मेरे दामाद ने खड़े होते हुए कहा, ‘‘आईए अंकल, इस सेठ से भी मिल लेते हैं।’’
‘‘क्या यह तुम्हारी पहचान वाला है?’’ मैंने उठते हुए पूछा।
उसके जवाब से मुझे झटका-सा लगा, ‘‘नहीं अंकल, बिल्कुल नहीं।’’
जब हम काउफंटर के पास पहुंचे तो कहानी उल्टी हो गई। अपने लिबास से सेठ नजर आने वाला वह शख्स, हमें अपनी तरपफ बढ़ते देखकर बड़ी गर्मजोशी के साथ काउफंटर से बाहर निकल आया और हाथ बढ़ाकर मेरी ओर बढ़ा। मैंने उसकी शिष्टता और जोश को देखते हुए हाथ मिलाने के लिए हथेली आगे बढ़ा दी। मुझसे तसल्ली के साथ मिलने के बाद वह मेरे दामाद की तरपफ बढ़ा।
उससे हाथ मिलाने के बाद वह मेरी तरपफ पलटा। इस शख्स का व्यवहार हैरान कर देने वाला था। जब वह दोबारा मेरी ओर आकर्षित हुआ तो मैं अपनी उलझन दूर करने के लिए मापफी तलब लहजे में पूछ लिया, ‘‘मापफ कीजिएगा, मैंने आपको पहचाना नहीं।’’
‘‘मलिक साहब, मैंने आपको पहचान लिया है।’’ वह खुशी से बोला, ‘‘आप सपफदर साहब हैं ना?’’
‘‘हां।’’ मैं लम्बी सांस खींचकर रह गया।
‘‘मलिक साहब, मैंने आपको होटल में दाखिल होते हुए देख लिया था, लेकिन पफौरी तौर पर काउफंटर छोड़ कर आपके पास न आ सका। आप यह रश देख रहे हैं।’’
उसने रेस्टोरेंट के अंदर और बाहर मौजूद लोगों की जानिब इशारा किया। मैंने तारीपफी लहजे में कहा, ‘‘माशाल्लाह, तुम्हारा यह रेस्टोरेंट खूब चलता है।’’ पिफर पूछा, ‘‘तुम्हारा नाम क्या है? अभी तक तुमने अपना परिचय नहीं कराया?’’
शायद उसने मेरे सवाल पर गौर नहीं किया। अपनी ही ध्ुन में बोलता चला गया। उसके लहजे से मैंने पफौरन अंदाजा लगा लिया, उसका ताल्लुक पंजाब के किसी इलाके से था। लेकिन बावजूद कोशिश के भी याद न कर सका कि मैंने इस शख्स को पहले कब और कहां देखा था। अपनी बात के ेेआखिर में उसने मेरी मुश्किल हल कर दी और बेहद जज्बाती लहजे में बोला,
‘‘मलिक साहब, मैंने आपको देखते ही एक नजर में पहचान लिया था। आपका चेहरा जरा-सा भी नहीं बदला। नक्शो-निगार अपनी जगह पर हैं, अलबत्ता बढ़ती हुई उम्र ने बालों में चांदी भर दी है। मैंने आपको चालीस-बयालीस साल पहले देखा था उस वक्त मेरी उम्र नौ-दस साल से ज्यादा नहीं होगी, लेकिन आपकी सूरत मेरे जेहन में नक्श होकर रह गई है। आपने हम पर इतना बड़ा एहसान किया था कि मैं आपको कभी भूल नहीं सकता। यह तो एहसान पफरामोशी वाली बात होगी ना।’’
वह एक लम्हे के लिए रुका। पिफर बोला, ‘‘मेरा नाम अल्तापफ शेख है। आपको मेरे वालिद इम्तियाज शेख के कत्ल का किस्सा तो याद होगा ना, जब उनकी लाश ढूंढ़ना एक जटिल समस्या बन गई थी और यह समस्या आपने ही हल की थी। मेरा ख्याल है, आप उस सपफेद घोड़े वाले वाक्ये को भूले नहीं होंगे?’’
मेरा जेहन लगातार इसके बारे में सोच रहा था। इसे देखकर मैंने तो यह महसूस कर लिया था, जैसे इस सूरत को पहले भी कहीं देखा हो, लेकिन यह याद नहीं आ रहा था कि वह कौन है और उसे पहले कहां देखा है। इम्तियाज शेख के कत्ल का जिक्र सुनकर वह तमाम वाक्यात मेरे जेहन में ताजा हो गए, जिनका हवाला अल्तापफ शेख दे रहा था।
वक्त कितनी तेजी से गुजरता है, कुछ पता नहीं चलता। मैंने कम से कम चालीस साल पहले अल्तापफ को देखा था। उस वक्त वह दस साल से ज्यादा नहीं था। हम कापफी देर तक अतीत के पन्ने उलटते रहे। चलते वक्त मैंने उससे पूछा, ‘‘मैं तो तुम्हें और तुम्हारी वालिदा खदीजा बेगम को तुम्हारे चाचा के सुपुर्द कर आया था। तुम इस शहर में कब से कारोबार कर रहे हो?’’
‘‘मलिक साहब, इस बेरहम दुनिया में कोई किसी का चाचा या मामा नहीं है।’’ वह एकदम उदास हो गया, ‘‘सब दौलत के तलबगार हैं, हवस के पुजारी हैं।’’
उसके लहजे की जहरीली उदासी ने मुझे बता दिया कि मैं उसकी दास्तान-ए-गम से जिस कदर वाकिपफ था, वह मुकम्मल नहीं थी। हालात की सितमजरीपफी ने उसे और भी कड़े इम्तिहान से गुजारा था। मैंने जब उससे दर्दमंद लहजे में पूछा, तो उसने कम अल्पफाज में मुझे अपनी दास्तान का दूसरा हिस्सा भी सुना दिया। उसके दुख और परेशानियों ने कदम-कदम पर उसका साथ दिया। वह बड़ी मजबूती के साथ हालात के सामने डटा रहा, आखिरकार उसके हालात बदल गए और अब वह बड़े सकून और राहत की जिन्दगी गुजार रहा था।
अल्तापफ शेख की जिन्दगी के दोनों पहलू दिलचस्पी से भरपूर हैं, लेकिन यहां मैं शुरूआती दौर का हाल बयान करूंगा, क्योंकि मैं खुद इसमें शामिल था।
मौसम-ए-बहार का आगाज हो चुका था। एक रोज मैं थाने पहुंचा तो पता चला, खदीजा बेगम नाम की कोई औरत कापफी देर से मेरा इंतजार कर रही है। मैंने उस औरत को पफौरन अपने कमरे में बुला लिया। उस वक्त साढ़े आठ बजे थे। कापफी देर से इंतजार का मतलब यही था कि वह किसी परेशानी का शिकार हो गई है।
थोड़ी ही देर बाद एक कांस्टेबल खदीजा बेगम नाम की औरत को मेरे कमरे में ले आया। उसके अंदर दाखिल होते ही कमरा जैसे रोशनियों से भर गया। वह बहुत खूबसूरत थी। उजली-उजली, चांद से मुखड़े वाली।
उसकी बड़ी-बड़ी, चमकीली पुरकशिश आंखें थीं। नाक सुतवां थी, जिस पर नन्हा-सा तिल जुगनू की तरह जगमगा रहा था। गुलाब की पंखुड़ी की मानिंद रसीले गुलाबी होंठ, चमकीले गुलाबी गालों पर हल्की-सी सुर्खी झलक रही थी। गर्दन सुराहीदार लम्बी थी। भरा-भरा सीना, जिसके उठान पर हर कोई औरत इतरा सकती थी। उसके बाल लम्बे और घने थे, जो चादर से निकलकर बदली को चिढ़ा रहे थे। उसका दरम्याना कद था, मगर तमाम गुणों के एकत्रा होने के बाद वह बला की हसीन और आकर्षक दिख रही थी।
मेरे अंदाजे के मुताबिक उसकी उम्र पच्चीस और तीस के दरम्यान रही होगी, मगर वह सोलह-सतरह से ज्यादा नहीं लग रही थी। परेशानी उसके चेहरे से झलक रही थी। मैंने एक कुर्सी की जानिब इशारा करते हुए नर्म लहजे में कहा, ‘‘बैठ जाओ बीबी।’’ वह अपनी चादर संभालते हुए बैठ गई। मैंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि तुम कापफी देर से मेरे इंतजार में बैठी हो।’’
एक लम्हा रुक कर वह बोली, ‘‘मैं आपसे ही बात करना चाहती थी। मसला मेरे खाविंद का है।’’
‘‘तुम्हारे खाविंद को क्या हुआ है?’’ मैं सीध होकर बैठ गया।
‘‘इम्तियाज रात को घर नहीं पहुंचे।’’ वह दुखी लहजे में बोली।
इम्तियाज यकीनन उसके शौहर का नाम था। मैंने उसकी आंखों में देखते हुए पूछा, ‘‘वह कहां गया हुआ था? मेरा मतलब है, घर पहुंचने से तुम्हारी मुराद क्या है?’’
जवाब देने से पहले उसने अपने दुपट्टे से अपनी आंखों के नम गोशे सापफ किए। पिफर भर्राई हुई आवाज में बोली, ‘‘वह कल सुबह पफरीदाबाद गया था और यह कहकर गया था कि
वह हर सूरत में वापस आ जाएगा रात से पहले। लेकिन अभी तक...।’’
उसका गला रूंध् गया। मैंने महसूस किया, वह अंदर से बेहद दुखी औरत है। तसल्ली भले लहजे में मैंने उससे कहा, ‘‘मुमकिन है कि वह रात को वहीं रुक गया हो और आज वापस आ जाए। इसमें इतना ज्यादा पिफक्र करने वाली कौन-सी बात है?’’
खदीजानामी उस हसीना का ताल्लुक जिला लक्ष्मन सिंह से था और पफरीदाबाद नामी कस्बा वहां से लगभग आठ मील के पफासले पर स्थित था। इन दोनों कस्बों के बीच घना जंगल था, जिसके बीच में एक नहर बहती थी। यह दोनों कस्बे मेरे थाने की सीमा में आते थे।
खदीजा ने मेरे सवाल के जवाब में बताया, ‘‘यह नामुमकिन है कि इम्तियाज रात को पफरीदाबाद रुक गया हो।’’ उसकी आवाज में पिफर नमी उतर आई, ‘‘अगर ऐसा होता, तो उनका सपफेद घोड़ा वापस नहीं आता।’’
घोड़े के जिक्र पर मैं चौंक उठा, ‘‘क्या मतलब है तुम्हारा?’’
वह रूंध्े हुए लहजे में बोली, ‘‘इम्तियाज जिस सपफेद घोड़े पर सवार होकर पफरीदाबाद गए थे, वह आज सुबह ही अकेला घर पहुंचा है। घोड़े की हालत को देखकर...।’’
उसने जुमला अध्ूरा छोड़ दिया। वह बाकायदा आंसूओं से रोने लगी। मैं थोड़ी देर बैठा उसे आंसू बहाते देखता रहा। उसके दिल का गुबार कापफी ध्ुल गया था। पिफर मैंने बड़ी सतर्कता के साथ कुछ सवालात किए, जिनके जवाब में उसने यह बताया कि ‘खदीजा का शौहर इम्तियाज शेख पिछली सुबह अपने सपफेद घोड़े पर सवार होकर पफरीदाबाद गया हुआ था। पफरीदाबाद में उसे इरशाद अहमद से मिलना था। इरशाद पफरीदाबाद का एक जमींदार था। खदीजा के मुताबिक इम्तियाज ने इरशाद से एक भारी रकम लेकर उसी रोज शाम तक घर वापस आना था। वह रकम इम्तियाज की थी, जो कुछ समय पहले इरशाद ने उससे उधर ली थी। इम्तियाज भी किला लक्ष्मण सिंह का एक छोटा-सा जमींदार था, लेकिन उसका दिल बहुत बड़ा था। हमपेशा दोस्तों से रकम के लेनदेन के सिलसिले में उसने कभी कंजूसी या तंगदिली से काम नहीं लिया था।
‘प्रोग्राम के मुताबिक पिछली शाम जब इम्तियाज वापस घर न आया तो खदीजा बेगम परेशान हो गई। वह देर रात तक अपने शौहर का इंतजार करती रही, लेकिन इम्तियाज या उसकी कोई अच्छी-बुरी खबर उस तक नहीं पहुंच सकी। गांव में इम्तियाज के अन्य रिश्तेदार भी बसते थे, लेकिन खदीजा की अपने ससुरालियों से नहीं बनती थी। लिहाजा उसने इम्तियाज के बारे में उनसे नहीं पूछा और न ही अपनी परेशानी की वजह बताई। आज सुबह जब इम्तियाज का जख्मी घोड़ा घर पहुंचा तो वह इस सूरतेहाल से घबरा गई। पिफर वह सीध्ी मेरे पास चली आई थी।’
उसके खामोश होने पर मैंने उससे पूछा, ‘‘घोड़े के जख्मों के हालात क्या हैं?’’
‘‘वह बुरी तरह जख्मी है थानेदार साहब।’’ उसने कमजोर आवाज में कहा, ‘‘उसे किसी तेजधर हथियार से कई कट लगाए गए हैं। मुझे तो हैरत इस बात पर है कि वह इस हालत में घर कैसे पहुंचा?’’ बोलते-बोलते उसकी आवाज भीगने लगी, ‘‘जब इम्तियाज के सपफेद घोड़े का यह हश्र हुआ है तो पता नहीं, मेरे खाविंद के साथ क्या सलूक हुआ होगा?’’
किसी जख्मी घोड़े का अपने सवार के बगैर घर पहुंचना तो यही जाहिर करता है कि उसके मालिक को कोई संगीन हादसा पेश आ गया है। खदीजा की जुबानी मुझे जो हालात मालूम हुए, उनकी रौशनी में पफौरी तौर पर मैंने यही अंदाजा लगाया कि इम्तियाज पर किसी ने कातिलाना हमला किया था। इस हमले का नतीजा क्या रहा, इस बारे में कोई ठोस बात नहीं कही जा सकती थी। बहरहाल, यह बेहद चिंताजनक बात थी।
मैंने खदीजा से पूछा, ‘‘क्या तुम्हें यकीन है, इम्तियाज शेख पफरीदाबाद ही गया था?’’
‘‘उसने यही बताया था।’’ उसने जवाब दिया, ‘‘इम्तियाज जब भी गांव से बाहर जाता है तो अपने प्रोग्राम के बारे में जरूर बताता है। इस सिलसिले में उसने कभी गलत बयानी से काम नहीं लिया।’’
‘‘और तुम्हें इस बात का भी यकीन है।’’ मैंने उसके चेहरे पर निगाह जमाते हुए सवाल किया, ‘‘वह पफरीदाबाद में इरशाद अहमद से एक मोटी रकम लेने गया था?’’
खदीजा ने मेरे पूछने पर सिर को हल्की-सी जुंबिश दी तो मैंने पूछा, ‘‘यह इरशाद अहमद किस किस्म का बंदा है?’’
‘‘मेरी उससे कभी मुलाकात नहीं हुई।’’ उसने बताया, ‘‘इम्तियाज उसकी तारीपफ करते थे।’’
‘‘तुम्हारा खाविंद इरशाद से कितनी रकम लेने गया था?’’ मैंने एक महत्वपूर्ण सवाल किया।
खदीजा ने जवाब देने में थोड़ी देर लगाई। पिफर बोली, ‘‘तीन हजार रुपए...?’’
‘‘ओह!’’ मैं एक लम्बी सांस खींचकर रह गया।
उस जमाने में तीन हजार रुपए बड़ी रकम शुमार होती थी। जिन दिनों सोना अस्सी-नव्वे रुपए तोला और अच्छे किस्म का गेहूं पांच रुपए मन ;चालीस किलोद्ध बिकता था, उन दिनों का तीन हजार रुपया कितनी वैल्यू रखता होगा, इसका अंदाज आप बखूबी लगा सकते हैं।
मैंने खदीजा से पूछा, ‘‘इम्तियाज की किसी से दुश्मनी वगैरा तो नहीं थी?’’
‘‘देखें जनाब।’’ वह अपनी चादर दुरूस्त करते हुए बोली, ‘‘इंसान के जहां दस दोस्त होते हैं, वहां एक-दो दुश्मन भी जरूर होते हैं... मगर आप यह बात क्यों पूछ रहे हैं?’’
मैंने उसके सवाल को नजरअंदाज करते हुए पूछा, ‘‘जख्मी घोड़ा कहां है?’’
‘‘घोड़ा घर पर ही है।’’ वह अपने सवाल को दोहराते हुए पूछने लगी, ‘‘थानेदार साहब, आपने इम्तियाज के दुश्मनों के बारे में क्यों पूछा है? कहीं खुदा ना करे...।’’
वह जुमला अध्ूरा छोड़कर मुझे तकने लगी। मैंने ठहरे हुए लहजे में कहा, ‘‘देखो खदीजा बेगम, जख्मी घोड़े का इम्तियाज बेगम के बगैर ही घर पहुंचना इस बात की तरपफ इशारा करता है कि तुम्हारा शौहर किसी संगीन हादसे का शिकार हुआ है। इसलिए मैं जानना चाहता हूं कि उसकी किसी से दुश्मनी तो नहीं थी?’’
हादसे का जिक्र सुनकर उसकी परेशानी में कई गुना इजापफा हो गया। वह बिखरी हुई आवाज में बोली, ‘‘थानेदार साहब, आप डराने वाली बातें ना करें। मैं इम्तियाज के किसी ऐसे दुश्मन को नहीं जानती, जो...।’’
वह अपने शौहर को पहुंचने वाले किसी नुकसान का जिक्र करते हुए बेपनाह खौपफजदा थी, इसलिए जुमला अध्ूरा छोड़कर खामोश हो गई। मैंने उसका जेहन बनाने की खातिर कहा, ‘‘तुम पिफक्र मत करो खदीजा, मैं तुम्हारे शौहर को तलाश करने की पूरी-पूरी कोशिश करूंगा। पिफलहाल, मैं उस जख्मी घोड़े से मुलाकात करना चाहता हूं, जिस पर सवार होकर इम्तियाज कल पफरीदाबाद गया था।’’
उसने अचरज से मुझे देखा, पिफर बोली, ‘‘घोड़े से मुलाकात...?’’
लफ्रज मुलाकात ने उसके लहजे को उलझाकर रख दिया था। मैंने सापफगोई से कहा, ‘‘मैं तुम्हारे घर जाकर जख्मी घोड़े का जायजा लेना चाहता हूं।’’
वह जल्दी से बोली, ‘‘ठीक है, आप आएं मेरे साथ...।’’
वह पहली बार मुस्कराई। इसके साथ ही उसके मोतियों जैसे दांत चमक उठे। मैंने बेदिली से खदीजा को बाहर बैठने को कहा और ए.एस.आई. मुराद को अपने कमरे में बुला लिया। मैं मुराद को अपने साथ खदीजा के घर ले जाना चाहता था। वह जब मेरे पास आया तो मैंने जरूरी तैयारी की हिदायत दी। थोड़ी ही देर में मुराद ने खानगी का बंदोबस्त कर दिया।
जब हम थाने से बाहर निकले तो बाहर हमारे लिए एक तांगा मौजूद था। उस तांगे का इंतजाम ए.एस.आई. मुराद ने किया था। मैं ए.एस.आई. के साथ तांगे के अगले हिस्से में सवार हो गया और खदीजा को पीछे बैठने को कहा। वह तांगे के पायदान में पैर रखते ही ठिठक गई। पिफर परेशान होकर एक तरपफ देखने लगी।
मैंने उसकी निगाह का पीछा किया और एक तांगा मेरी नजर में आ गया। खदीजा एकटक उस तांगे को देखे जा रही थी, जो विपरीत दिशा से अब हमारे करीब पहुंच चुका था। मैंने से संबोध्ति करते हुए पूछा, ‘‘खदीजा, क्या बात है? तुम तांगे में क्यों नहीं सवार हो रही हो?’’
‘‘यह लोग यहां भी पहुंच गए।’’ उसने बदस्तूर दूसरे तांगे की तरपफ देखते हुए कहा।
मैंने सवाल किया, ‘‘यह लोग कौन हैं? तुम इन्हें देखकर क्यों रुक गई हो?’’
उस तांगे में कोचवान के अलावा दो लोग सवार थे। उसने मेरे सवाल का जवाब देते हुए बताया, ‘‘यह मेरा छोटा देवर मुमताज शेख है। पता नहीं, यह यहां क्या करने आया है।’’
‘‘इसी से पूछ लेते हैं। तुम क्यों पिफक्र करती हो?’’ मैंने तसल्ली भले लहजे में कहा।
इस दौरान वह तांगा हमारे तांगे से पांच गज के पफासले पर आकर रुक गया था। खदीजा ने मुझे बताया था कि वह उसका छोटा देवर मुमताज शेख है। मैं नहीं जानता था कि इन दो लोगों में खदीजा का देवर कौन-सा है? पिफर तांगा रुकने के बाद उनमें से एक व्यक्ति नीचे उतरा और तेजी से खदीजा की तरपफ बढ़ गया। वह एक स्मार्ट जवान शख्स था। मुझे यह अंदाजा लगाने में दिक्कत महसूस नहीं हुई कि वह ही खदीजा का देवर है।
मैं भी तांगे से नीचे उतर आया, ए.एस.आई. ने मेरे कदम से कदम मिलाए। मुमताज शेख का अंदाज बता रहा था कि वह कोई अहम कदम लेकर आया है। इससे पहले कि वह खदीजा से कोई बात करता, खदीजा ने नापसंद नजरों से उसे देखा और नपफरत भले लहजे में बोली, ‘‘तुम यहां क्यों आए हो?’’
‘‘भाभी, आप भी कमाल करती हैं। किसी को साथ नहीं लिया और अकेली ही थाने चली आईं।’’ उसने शिकवा करने वाले अंदाज से कहा।
अब इस बात में किसी तरह की कोई गुंजाइश बाकी नहीं रही थी कि वह स्मार्ट जवान खदीजा का ही देवर था। उसके शिकायती लहजे के जवाब में खदीजा ने जले-भुने लहजे में जवाब दिया, ‘‘तुम कौन होते हो, मुझसे सवाल-जवाब करने वाले...?’’
इस मुंह तोड़ जवाब से खिसया कर वह मुझे देखने लगा। मैंने उसे अपनी ओर आकर्षित होते देख सख्त लहजे में पूछा, ‘‘हां जवान, तुम कौन हो और इस खातून को क्यों परेशान कर रहे हो?’’
वह गड़बड़ा गया और हाथ-पैर ढीले करते हुए बोला, ‘‘जनाब, यह मेरी भाभी है। भाई इम्तियाज साहब की बीवी।’’
खदीजा सापफ अल्पफाज में मुझे बता चुकी थी, अपने ससुरालियों से उसका मेल-मिलाप नहीं था और मुमताज शेख के साथ उसका अभी का व्यवहार यही जाहिर करता था कि वह उसे सख्त नापसंद करती है। इसी झगड़े में मैंने मुमताज शेख को लताड़ डाला, ‘‘यह अगर तुम्हारी भाभी है तो पिफर...?’’
‘‘जनाब, मुझे पता चला है कि भाई साहब रात को घर नहीं पहुंचे और सुबह ही सुबह भाभी थाने पहुंच गई हैं।’’ वह अपनी बात सापफ करते हुए बोला। पिफर दोबारा खदीजा की ओर आकर्षित हो गया, ‘‘भाभी, आप ही बताओ। आखिर चक्कर क्या है?’’
मैंने महसूस कर लिया कि खदीजा अपने देवर से बात करना नहीं चाहती और मुमताज शेख का बार-बार भाभी कहना भी उसे नागवार लग रहा था। लिहाजा मैंने सीध्े ही खदीजा से कहा, ‘‘आप चुप रहें।’’ पिफर मुमताज शेख से बोला, ‘‘जवान, तुम अपनी भाभी को परेशान मत करो। वह पहले ही तुम्हारे भाई के लिए बहुत पिफक्रमंद है। अगर यह चक्कर समझना चाहते हो तो हमारे पीछे-पीछे तांगा लेकर आओ। हम इस वक्त तुम्हारे गांव ही जा रहे हैं।’’
वह उलझन भरी नजरों से खदीजा को देखने लगा। मैंने खदीजा से कहा, ‘‘खातून, आप बैठें तांगे में। मुझे थाने में और भी काम हैं।’’
खदीजा खामोशी के साथ तांगे में सवार हो गई। मैं भी ए.एस.आई. के साथ तांगे में सवार हो गया और कोचवान से तांगा आगे बढ़ाने को कहा। थोड़ी ही देर में तांगे आगे-पीछे किला लक्ष्मण सिंह की जानिब रवाना हो गए थे। मुमताज शेख अपने तांगे में मेरी हिदायत के मुताबिक हमारे पीछे आ रहा था। दोनों तांगों के दरम्यान इतना पफासला था कि हमारे दरम्यान होने वाली गुफ्रतगू दूसरे तांगे में नहीं सुनी जा सकती थी। मैंने खदीजा को सम्बोध्ति करते हुए कहा, ‘‘लगता है, तुम अपने देवर से शदीद नपफरत करती हो?’’
‘‘जिस शख्स से हमेशा नुकसान पहुंचने का खतरा रहे, उससे नपफरत ही की जा सकती है इंस्पेक्टर साहब।’’ वह जहरीले लहजे में बोली। पिफर कहा, ‘‘आपसे मेरी एक छोटी-सी दरख्वास्त है।’’
‘‘हां कहो, क्या बात है?’’ मैंने उससे पूछा।
‘‘यह नामुराद मेरे घर में कदम नहीं रखेगा।’’ वह बोली।
मैंने खदीजा से कहा, ‘‘तुम अपने घर की मालिक हो, जिसको चाहो अंदर दाखिल होने की इजाजत दे सकती हो और जिसको चाहो, बाहर ही रोक सकती हो। यह सब तुम्हारी मर्जी पर निर्भर है।’’
कुछ लम्हे खामोश रहने के बाद मैंने उससे पूछा, ‘‘खदीजा बीबी, तुम अपने देवर से इस कदर खपफा क्यों हो?’’
‘‘यह एक लम्बी चौड़ी दास्तान है जनाब।’’ वह टालने वाले अंदाज में बोली, ‘‘पिफर कभी पुफर्सत में सुनाउफंगी। पहले आप मेरे खाविंद का मसला हल कर दें।’’ एक लम्हे के अंतराल के बाद वह उदास लहजे में बोली, ‘‘बस इतना समझ लें थानेदार साहब, आज तक मुझे ससुराल वालों से कोई सुख नहीं मिला।’’
मैं खामोशी से उस दुखी औरत के बारे में सोचने लगा।
कुछ लोगों के चेहरे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही ऐसा लगता है कि वह दूसरों के जुल्मों-सितम का शिकार हैं। ऐसा हो या न हो, पिफर भी उनके चेहरों से यही जाहिर होता रहता है। इस किस्म के हमेशा के मजलूम चेहरों की बात अलग है, लेकिन खदीजा ऐसी बला की खूबसूरत और तुरहदार औरत थी कि उसे दुखी और उदास देखना बड़े दुख की बात थी। इन लम्हों में, मैं खदीजा के लिए अपने दिल में बेपनाह हमदर्दी महसूस कर रहा था।
खदीजा का घर किला लक्ष्मण सिंह के ठीक बीच में स्थित था। हमारा तांगा जिस-जिस गली से गुजरा, लोगों ने हैरत से हमें देखा। मैं और ए.एस.आई. मुराद यूनिपफार्म में थे। पुलिस की वैसे ही वहशत होती है और हम सुबह ही सुबह गांव पहुंच गए थे। मैंने महसूस किया कि जब तक हम खदीजा के घर तक पहुंचते, मुमताज शेख वाले तांगे में दो-तीन और लोग भी सवार हो गए थे।
हम घर के अंदर दाखिल होने लगे तो पिफर एक समस्या आ खड़ी हुई। मुमताज की कोशिश थी कि वह भी अंदर आएगा, लेकिन खदीजा ने इसका सख्त विरोध् किया, चुनांचा मुझे उसकी ख्वाहिश का आदर करते हुए उसे बाहर ही रोक देना पड़ा। मैंने थोड़े लफ्रजों में ए.एस.आई. को जरूरी हिदायत दीं और कहा, ‘‘मुराद, तुम इध्र ही घर के बाहर रूको और मेरी इजाजत के बगैर किसी को अंदर नहीं आने देना।’’
खदीजा के घर के सामने कई लोग जमा हो गए थे। शायद यह बात पूरे गांव को ही मालूम हो गई थी कि वहां पुलिस आई है। मैंने वहां मौजूद लोगों पर एक गहरी निगाह डाली और मेरी तजुर्बेकार नजर ने पलक झपकते ही दो आदमियों को चुन लिया। उनके नाम पफरमान अली और वहीद उल्लाह थे। वह अपने हुलिए और रख-रखाव से ठीक-ठाक दिखाई देते थे। मैंने उन्हें साथ लिया और खदीजा के घर में दाखिल हो गया।
वह एक रईस जमींदार का घर था। सेहन कापफी बड़ा था और उसमें एक पेड़ लगा था। मेरी ख्वाहिश पर खदीजा मुझे उस कमरे तक ले गई, जो इम्तियाज शेख के घोड़े के लिए आरक्षित था। वह कमरा बड़े से गेटनुमा दाखिले दरवाजे के करीब ही स्थित था। खदीजा की जुबानी मुझे यह भी मालूम हुआ कि उनके अन्य मवेशी घर के पीछे बाड़े में रहते थे, लेकिन खदीजा की जुबानी मुझे यह भी मालूम हुआ कि अन्य मवेशी को छोड़कर इम्तियाज अपने सपफेद घोड़े को हमेशा अपने घर के अंदर ही बांध्ता था कि उसके लिए एक खास कमरा भी घर में निर्मित कर रखा था।
मैंने खदीजा से पूछा, ‘‘अब तो बहार का मौसम शुरू हो चुका है। पिफजा में इतनी ठंडक बाकी नहीं रही कि जानवरों को अंदर बांध जाए। पिफर तुमने घोड़े को कमरे के अंदर क्यों रखा हुआ है?’’
‘‘आप उसकी हालत देखेंगे, तो यह बात खुद ही समझ में आ जाएगी।’’ वह सपाट लहजे में बोली।
मैंने जब सपफेद घोड़े को देखा तो खदीजा की बात वाकई मेरी समझ में आ गई। वह सपफेद रंग का एक आकर्षक और सेहतमंद घोड़ा था। उसके जख्म सपफेद रंग में कुछ ज्यादा ही स्पष्ट नजर आ रहे थे। वह इस वक्त कमरे के पफर्श पर बैठा हुआ था। उसके बदन का निचला हिस्सा जख्मों में से चूर था। उनमें से कुछ गहरे जख्म थे। मेरे अंदाजे के मुताबिक वह तेजधर कुल्हाड़ी के जख्म थे। मैंने पफरमान अली और वहीद उल्लाह की मदद से बड़ी मुश्किल से घोड़े को खड़ा किया।
घोड़े की टांगें कपकपाईं और वह किसी बपर्फीले तोदे की तरह बेबसी से पफर्श पर ढेर हो गया। इस लम्हे में मैं यह देखने में कामयाब हो गया कि बदन के अन्य हिस्सों को छोड़कर उसकी टांगें खतरनाक हद तक जख्मी थीं। बेअख्तियार मेरे मुंह से निकल गया, ‘‘यह बेजुबान घर तक कैसे पहुंचा होगा?’’
‘‘इस बात की तो मुझे भी हैरत है।’’ मुझे अपने पीछे खदीजा की आवाज सुनाई दी। पिफर उस आवाज में एक दर्द सिमट आया, ‘‘पता नहीं, मेरे शौहर के साथ क्या हुआ है।’’
उस वक्त मैं सीध्े तौर पर उस मजबूर और लाचार सपफेद घेाड़े की आंखों में देख रहा था। पता नहीं, यह मेरा वहम था या हालात का असर। बहरहाल, मुझे यूं महसूस हुआ, जैसे वह घोड़ा मुझसे कुछ कहना चाहता हो। मैं कापफी देर तक एकटक उस घोड़े की आंखों में देखता रहा, लेकिन उस एहसास में कोई बदलाव नहीं आया।
काश! मुझे जानवरों की आंखों में नमूदार होने वाले भाव को पढ़ना आता, तो मैं यह जानने में कामयाब हो जाता कि वह बेजुबान मुझसे क्या कहना चाहता है। मुमकिन है कि वह अपने मालिक इम्तियाज शेख के बारे में कोई इत्तिला देना चाहता हो।
उस घोड़े के लिए मेरा दिल हमदर्दी के जज्बात से लबरेज हो गया। खासतौर पर जब मैंने उसे उठाकर खड़ा करने की कोशिश की थी और वह किसी अपाहिज शख्स की तरह कांपता-लरजता जमीन पर गिर गया था। उस दुखी मंजर ने मुझे हिला कर रख दिया था। मेरे जेहन ने मुझे उसी लम्हे पफैसला सुना दिया। मुझे पफौरन इस घोड़े को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध् करानी होगी। इस दौरान वह निरंतर रहम-तलब नजर से मुझे देखता रहा।
पांच मिनट की हंगामी पूछताछ के बाद मैं यह जानने में कामयाब हो गया कि इस इलाके में कोई जानवरों का अस्पताल नहीं है। इस जुस्तजू के नतीजे में एक नाम भी सामने आया कि जहूरी चाचा नाम का एक शख्स जानवरों का इलाज करता है। वह शख्स इस इलाके में डंगर-डॉक्टर के नाम से मशहूर है।
मैंने एक आदमी भेजकर पफौरन डंगर-डॉक्टर जहूरी चाचा को बुलवाया। जहूरी पैंतालीस-पचास साल का तंदुरूस्त और उफंचे कद का शख्स था। वह विभिन्न प्रकार की दवाईयों से भरा एक थैला भी साथ लाया था। मेरी निगरानी में उसने घोड़े का मुआयना किया। पिफर अपने काम में मसरूपफ हो गया।
मैं डंगर डॉक्टर को घोड़े की मरहम-पट्टी करते छोड़कर खदीजा के साथ घर के अंदरूनी हिस्से में आ गया। मैंने पफरमान अली और वहीद उल्लाह को भी अपने हमराह रखा। घोडे़ की हालत और गहरे जख्मों को देखते हुए मुझे यह अंदाजा कायम करने में जरा भी दिक्कत महसूस नहीं हुई कि पफरीदाबाद से किला लक्ष्मण सिंह की तरपफ आते हुए इम्तियाज शेख पर कातिलाना हमला हुआ था और ज्यादा संभावना इस बात की थी कि जब मैं इम्तियाज शेख की तलाश में निकलूंगा तो उसकी जख्म-जख्म लाश से सामना होगा। पिफर भी मैंने अपने इस अंदाजे के बारे में खदीजा को कुछ न बताया।
घर के अंदरूनी हिस्से में खदीजा के इकलौते बेटे अल्तापफ से भी मुलाकात हुई। वह सांवले रंग का पतला-दुबला लड़का था। उसकी उम्र लगभग दस साल रही होगी। अल्तापफ अपने वालिद की रहस्यमयी गुमशुदगी से बेहद परेशान था। मैं खदीजा के साथ कमरे में आ गया, जहां इम्तियाज शेख रात को सोया करता था। इम्तियाज को पेश आने वाले वाक्यात का मुझे अंदाजा हो चुका था, मगर मैं खदीजा के सामने खुलकर इसका इजहार नहीं कर सकता था।
लिहाजा उस कमरे में किसी ऐसी चीज की तलाश में लग गया, जिससे इम्तियाज के किसी दुख्मन का सुराग मिल सके, लेकिन बावजूद कोशिश के भी ऐसा कोई सिरा हाथ न आ सका। मेरे जेहन में यह बात भी मौजूद थी कि इम्तियाज एक मोटी रकम के साथ पफरीदाबाद से रवाना हुआ था। कहीं उस माल व दौलत ने तो उसे किसी मुसीबत में नहीं डाल दिया।
मैंने एक बार पिफर कुरेदकर खदीजा से इम्तियाज के किसी दुश्मन के बारे में पूछा। इस बार भी उसका जवाब नहीं में था। वह परेशान होकर बोली, ‘‘तो आपको इसके बारे में जरूर बताती। खुदा के वास्ते आप इम्तियाज को ढूंढ़ने की कोशिश करें।’’
‘‘मैं इसी कोशिश में लगा हुआ हूं खदीजा बेगम।’’ मैंने ठहरे हुए लहजे में कहा, ‘‘तुम पिफक्र ना करो। मैं बहुत जल्दी उसे तलाश करने में कामयाब हो जाउफंगा।’’
मैंने खदीजा को तसल्ली तो दे दी, लेकिन खुद मुझे अच्छा लहजा खोखला और अल्पफाज अर्थहीन महसूस हो रहे थे। थोड़ी देर के बाद मैंने उसे पफारिग कर दिया और वहां से रूखसत होने के लिए उठ खड़ा हुआ।
जब मैं उसके घर से रूखसत होने लगा तो डॉक्टर डंगर जहूरी चाचा से दोबारा मुलाकात हो गई। वह घोड़े की हंगामी मरहम-पट्टी करके पफारिग हो चुका था। जाने से पहले मैंने एक नजर उस घोड़े को देखना जरूरी समझा। पता नहीं क्यों, एक लम्हाती मुलाकात में मुझे उससे अच्छी मोहब्बत हो गई थी। जब मैं घोड़े के खास कमरे में पहुंचा तो दूसरी जानिब भी ऐसा ही मामला पाया। मुझसे निगाह मिलते ही वह कृतज्ञ नजरों से मुझे देखने लगा। मैंने तसल्ली देने के अंदाज में उसकी पीठ पर हाथ पफेरा तो वह कमजोर आवाज में हिनहिनाया। यह उसका खुशी प्रकट करने का अंदाज था।
मैंने उसकी पीठ थपकते हुए ऐसे संबोध्ति किया, जैसे वह मेरी हर बात समझ सकता है, ‘‘पिफक्र ना करो जवान, तुम बहुत जल्दी दोबारा चलने-पिफरने के लायक हो जाओगे।’’
वह पहले वाले अंदाज में ध्ीरे से हिनहिलाया और अपनी पूंछ हिलाने लगा। मैं उसे और अध्कि तसल्ली और दिलासा देकर कमरे से बाहर निकल आया।
डॉक्टर डंगर को जरूरी निर्देश दिये और खदीजा के घर से बाहर निकल आया। पिफर मैंने ए.एस.आई. की तलाश में इध्र-उध्र नजर दौड़ाई। वह अपने तांगे के करीब खड़ा मुमताज शेख के साथ बातें कर रहा था। मैं सुबक कदमों से चलते हुए उनके पास पहुंच गया। मुमताज शेख मुझे देखकर चौंका और मुझे संबोध्ति करते हुए कहा, ‘‘थानेदार साहब, यह तो बड़ी ज्यादती वाली बात है। खदीजा ने तो कुछ नहीं बताया, लेकिन अब यह बात ढकी-छुपी नहीं रही कि भाई साहब कहीं गायब हो गए हैं।’’ उसका इशारा अपने बड़े भाई इम्तियाज शेख की तरपफ था, ‘‘उनका जख्मी घोड़ा आज सुबह यहां पहुंचा है। खुदा ना करे, भाई साहब को कोई हादसा तो पेश नहीं आ गया?’’
‘‘मुमताज शेख, मैं भी तुम्हारे ही अंदाज में सोच रहा हूं।’’ मैंने कहा।
‘‘ जनाब, मेरा भाई गुम हो गया और मुझे ही इस मामले से अलग रखा जा रहा है। आपने भाभी खदीजा का अंदाज देखा है।’’ वह आक्रोश भरे लहजे में बोला, ‘‘यह ज्यादती नहीं है तो और क्या है?’’
उसका यह विरोध् जायज था। मैंने ठहरे हुए लहजे में कहा, ‘‘मुमताज शेख, मैं नहीं जानता, खदीजा से तुम्हारा क्या मतभेद है, लेकिन पिफक्र ना करो। मैं तुम्हें इम्तियाज शेख की गुमशुदगी वाले मामले से अलग नहीं रखूंगा।’’
तभी उसने चौकन्ना नजरों से खदीजा के घर के गेट की जानिब देखते हुए बोला, ‘‘मेरा ख्याल है, यहां खड़े होकर बातें करना मुनासिब नहीं। अगर खदीजा भाभी ने देख लिया तो कोई मुसीबत खड़ी कर देगी। वह पिफतना पफैलाने में बहुत माहिर है।’’
उसने अपनी भाभी के बारे में जिन ख्यालात का इजहार किया, उससे यह समझने में मुझे दुश्वारी ना हुई कि वह भी अपने दिल में उस औरत के लिए अच्छे और भलाई के जज्बात नहीं रखता था। यह बात सही थी कि उन दोनों हाथों से ताली बज रही थी, जिनमें एक हाथ खदीजा का और दूसरा मुमताज शेख का था।
मैंने उसकी आंखों में देखते हुए तरकीब पेश की, ‘‘क्या ख्याल है थाने चलें?’’
मेरे अंदाज ने उसे गड़बड़ा दिया। वह घबराहट भरे लहजे में बोला, ‘‘आप मुझे थाने क्यों लेकर जाना चाहते हैं?’’
‘‘तुम्हें थाने जाते हुए खौपफ क्यों महसूस हो रहा है? क्या तुमने कोई जुर्म किया है?’’
‘‘नहीं जनाब, मैंने कोई जुर्म नहीं किया।’’ वह जल्दी से बोला।
‘‘पिफर डरने की कोई बात नहीं, तांगे में आ जाओ।’’
थोड़ी-सी झिझक के बाद वह तांगे में सवार हो गया। थाने की जानिब तांगा बढ़ने लगा। रास्ते में, मैंने मुमताज शेख को उसके बड़े भाई इम्तियाज शेख के बारे में विस्तार से बता दिया। यह तमामतर बातें वही थीं जो खदीजा की जुबानी मुझ तक पहुंची थीं। यानी इम्तियाज का पफरीदाबाद जाना वहां के एक जमींदार इरशाद अहमद से मिलना और तीन हजार की रकम के साथ पफरीदाबाद से किला लक्ष्मण वापस आना। उसने मेरी बातें गौर से सुनीं और मेरे खामोश होने पर बोला, ‘‘मैं महसूस कर रहा हूं, भाई साहब के साथ जो भी संगीन वाक्या पेश आया है, वह पफरीदाबाद और किला लक्ष्मण सिंह के बीच पेश आया है। हमें इस इलाके का अच्छी तरह जायजा लेना चाहिए। मुझे यह राहजनी की कोई वारदात मालूम होती है? तीन हजार रुपए कोई मामूली रकम नहीं होती।’’
थाने में पहुंचकर मैंने मुमताज शेख से कहा, ‘‘गांव से दो आदमी अपने साथ लो। इध्र से मैं एक पुलिस टीम तुम्हारे साथ रवाना कर दूंगा। तुम उन सबके साथ जंगल में अपने भाई की तलाश करना।’’
‘‘मंजूर है।’’ वह सीना ठोंकते हुए बोला, ‘‘मैं अभी गया और अभी आया।’’
‘‘लेकिन यह बात तुम्हारी भाभी खदीजा को मालूम नहीं होनी चाहिए।’’ वह सिर हिलाता हुआ वापस चला गया। मैंने ए.एस.आई. मुराद से कहाµ मुराद, एक बात जेहन में रखना कि मुमताज शेख भी संदिग्ध् लोगों की लिस्ट में शामिल है। खदीजा के रवैये से जाहिर होता है, दोनों भाईयों के दरम्यान खुशवार ताल्लुकात नहीं थे। तुम्हें यह सब मैं इसलिए बता रहा हूं कि उसकी निगरानी भी तुम ही करोगे। यह टीम भी तुम्हारे सुपुर्द है, क्योंकि मैं एक कांस्टेबल के साथ पफरीदाबाद जा रहा हूं।’’
‘‘पफरीदाबाद...? वह क्यों...?’’ उसने पूछा।
‘‘इम्तियाज की तलाश के सिलसिले में इरशाद अहमद नामी एक शख्स से मुलाकात बहुत जरूरी है। मुझे मालूम है कि मैं वहां से अध्कि मालूमात हासिल करके लौटूंगा।’’
मैंने एक होशियार कांस्टेबल को साथ लिया और पिफर हम दोनों घोड़ों पर सवार होकर पफरीदाबाद की तरपफ रवाना हो गए।
इरशाद अहमद पफरीदाबाद का छोटा-सा जमींदार था। उससे लम्बी गुफ्रतगू के बाद सिपर्फ यह मालूम हुआ कि वह गुमशुदगी वाले दिन उससे तीन हजार रुपए ले गया था। उसका कोई दुश्मन तो नहीं था। हां, मंडीगंज में मसूद अली उपर्फ सूदी शाह नाम का एक दोस्त जरूर रहता है।
मैं सूदी शाह से मिला तो उसने बताया कि उस रोज उसकी इम्तियाज शेख से मुलाकात ही नहीं हुई थी। उसका मुंशी अपफजल उससे जरूर मिला था और उसने उसे तूती पहलवान के साथ वापस लौटते जरूर देखा था। तूती पहलवान इलाके भर में बदनाम शख्स था। उसके अड्डे पर शराब, जुआ और मुजरा आम बात थी।
मैं सूदी शाह की रहनुमाई में तूती पहलवान के अड्डे पर जा पहुंचा। वहां तूती पहलवान तो नहीं मिला, हां उसके एक गुर्गे मंजूरे ने शौकत नाम के एक बदमाश से मुझे मिला दिया। मैंने शौकत से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सभी कुछ उगल दिया, जो उसे मालूम था।
शौकत नामी बदमाश तूती पहलवान का राईट-हैंड जाना जाता था। उसने बताया कि उस रोज इम्तियाज शेख को लेकर तूती पहलवान अड्डे पर आया था, मगर कुछ देर बाद वह अकेला ही वापस चला गया था। कुछ देर बाद ही तूती पहलवान भी एक घंटे के लिए गायब हो गया था।
मैं मंजूरे और शौकत को अपने साथ थाने ले आया और सूदी शाह की मदद से वहां ऐसा इंतजाम कर दिया कि जैसे ही तूती पहलवान वापस लौटता, उसे पफौरन ही ध्र लिया जाता।
ए.एस.आई. मुराद पुलिस टीम और मुमताज शेख के साथ जंगल की खाक छानकर लौट आया था। उन्हें इम्तियाज शेख का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। अलबत्ता मुमताज शेख ने अपनी भाभी खदीजा पर शक जरूर जाहिर किया था कि उसका अपने शौहर की गुमशुदगी में हाथ हो सकता है।
मैं जानता था कि मुमताज शेख का यह शक नपफरत का नतीजा है, जबकि खदीजा जैसी खूबसूरत हसीना बिल्कुल मासूम और पाक है। उसका इकलौता बेटा अल्तापफ भी अपनी मां की तरह मासूम और नेक था और वह भी अपने वालिद के लिए परेशान था। इम्तियाज शेख का सपफेद घोड़ा बहुत तेजी से ठीक हो रहा था और वह मुझसे बहुत घुलमिल गया था।
अगले रोज तूती पहलवान को गिरफ्रतार कर लिया गया। मैंने जब सख्ती से उससे पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया कि उसने ही इम्तियाज शेख को जुआ खेलने के लिए उकसाया था। पहले एक-दो दांव उसे जिता दिए, पिफर उसकी तमाम रकम जुए में उसने जीत ली थी। मेरे लाख पूछने के बाद भी उसने यह इकरार नहीं किया कि उसकी गुमशुदगी में उसका कोई हाथ है।
दो दिन और उसका अगला दिन भी किसी कामयाबी के बगैर ही गुजर गया। हमने तूती पहलवान पर थर्ड डिग्री का भी इस्तेमाल किया, लेकिन उसने इम्तियाज की गुमशुदगी के सिलसिले में कोई इकरारी बयान नहीं दिया। इस सूरतेहाल ने मुझे उलझाकर रख दिया।
मैं थाने से उठा तो इम्तियाज शेख के बारे में ही सोच रहा था और नींद की आगोश में पहुंचने तक यह परेशानकुन सोच मेरे जेहन से चिपकी रही।
अगले रोज जब मैं जागा तो सुबह के आगाज के साथ ही मेरे जेहन में एक आइडिया चमका। इस आइडिए के बारे में मैंने सोचा नहीं था। बस खुद ही यह ख्याल चुपके से जेहन में उभर आया था। इस ख्याल पर अमल करना पफायदेमंद साबित हुआ था।
मैंने किसी सीनियर अपफसर से यह कहावत सुनी थी कि चोरीशुदा चीज जब किसी भी तौर पर बरामद नहीं हो रही हो तो खुद को उस चीज की जगह रखकर सोचना चाहिए। इस सिलसिले में मेरे उस सीनियर को एक घोड़े का सुराग नहीं मिल रहा था। आखिर उसने खुद को घोड़ा तसव्वुर कर लिया और यह सोचने लगा, अगर उसके साथ घोड़े वाले हालात पेश आ जाएं तो वह कहां जाएगा। इस कोशिश में उसे कामयाबी हासिल हुई और वह ‘घोड़ा’ बनकर आखिर घोड़े तक पहुंच गया।
जिस केस ने मेरा दिमाग घुमा रखा था, उसमें कोई घोड़ा तो नहीं गुम हुआ था, बल्कि घोड़े का मालिक पिछले पांच-छह रोज से गायब था। मेरे जेहन ने पफौरन ही इस आइडिए में थोड़ा-सा बदलाव किया और मैं तैयार होकर खदीजा बेगम के घर पहुंच गया। ए.एस.आई. मुराद भी मेरे हमराह था और हम घोड़ों पर सवार होकर वहां गए थे।
खदीजा ने रोज की तरह हमारा स्वागत किया। मैं उस कमरे की जानिब बढ़ गया, जिसके अंदर इम्तियाज शेख का सपफेद घोड़ा बंध हुआ था। मुझ पर नजर पड़ते ही घोड़े बड़े जोश में हिनहिनाया। उसके जख्म बड़ी हद तक ठीक हो चुके थे। इस वक्त वह अपने पांव पर खड़ा था।
उसी वक्त ए.एस.आई. ने मेरे कान में सरगोशी की, ‘‘मलिक साहब, यह घोड़ा तो आपको पहचानने लगा है।’’
मैं मुराद की बात को नजरअंदाज करके घोड़े की तरपफ बढ़ा। वह भी मेरी तरपफ लपका। अंदाज ऐसा ही था, जैसे कमरे से बाहर निकलना चाहता हो। मैंने उसकी पीठ थपकते हुए कहा, ‘‘पिफक्र ना करो जवान, मैं तुम्हारी रस्सी खोल रहा हूं। तुम मेरी रहनुमाई करोगे कि तुम्हारा मालिक किस जगह तुमसे बिछड़ा था।’’
वह शांत होकर अपनी बड़ी-बड़ी आंखों से मुझे देखने लगा।
यह तो मुमकिन नहीं था कि वह इंसानी जुबान को समझ रहा हो, लेकिन उसके व्यवहार से यही जाहिर हो रहा था। बहरहाल, जो भी था, उसको नाम नहीं दिया जा सकता। शायद हमारे बीच कोई रूहानी रिश्ता कायम हो चुका था।
ए.एस.आई. मुराद को मैं अपने मंसूबे से आगाह कर चुका था। खदीजा को भी मैंने थोड़े अल्पफाज में अपने प्रोग्राम के बारे में बताया था और सपफेद घोड़े को अपने साथ ले जाने की बात की थी। वह बड़ी आसानी से मेरी बात समझ गई।
बोली, ‘‘जनाब, यह तो आपको पहली पुफर्सत में ही करना चाहिए था।’’
खदीजा से इजाजत मिलते ही हम उस घने जंगल की तरपफ रवाना हो गए, जो पफरीदाबाद और जिला लक्ष्मण सिंह के दरम्यान पाया जाता था। मैं और ए.एस.आई. मुराद अपने-अपने घोड़ों पर सवार थे, जबकि सपफेद घोड़ा बगैर किसी सवार के आगे बढ़ रहा था। जब तक हम आबादी के अंदर रहे, मैंने घोड़े की लगाम थामे रखी। जंगल की तरपफ जाने वाले रास्ते पर पहुंचते ही मैंने उसकी लगाम छोड़ दी।
पिफर बड़े दुलार से कहा, ‘‘यहां से तुम्हारा काम शुरू होता है जवान, तुम आगे-आगे चलोगे और सीध्े वहां पहंुचोगे, जहां तुम्हारे मालिक इम्तियाज शेख को कोई हादसा पेश आया था।’’
उस बेजुबान ने बड़े ध्यान से मेरी बात सुनी और हिनहिनाकर हुक्म की तामील का यकीन दिलाया और पिफर खामोशी से एक जानिब बढ़ गया।
ए.एस.आई. ने हैरत का इजहार करते हुए कहा, ‘‘मलिक साहब, मैंने ऐसा पफरमाबरदार घोड़ा पहले कहीं नहीं देखा।’’
‘‘मैं भी जिन्दगी में पहली बार देख रहा हूं।’’ मैंने गंभीर लहजे में कहा।
वह संजीदगी से बोला, ‘‘इसकी विश्वास भरी चाल से अंदाजा होता है, यह हमें किसी मंजिल पर पहुंचाकर ही दम लेगा।’’
‘‘अल्लाह तुम्हारी जुबान मुबारक करे।’’ मैंने कहा।
‘‘हमें पहले इस घोड़े से मदद लेने का ख्याल क्यों नहीं आया?’’ उसने पूछा।
‘‘मुराद, कुदरत का कोई काम वक्त से पहले नहीं होता।’’ मैंने सोच में डूबे लहजे में कहा, ‘‘यह भी तो देखो, यह बेजुबान पहले चलने के काबिल कहां था। मुझे यूं महसूस हो रहा है, हम अपनी मंजिल के बहुत करीब हैं।’’
आध्े घंटे बाद मेरा यह यकीन सच में बदल कर सामने आ गया। उस सपफेद घोड़े ने हमें नहर के किनारे पहुंचाया और थोड़ा आगे नहर के साथ-साथ जाते हुए एक गड्ढे के पास जाकर रुक गया। हम अपने घोड़ों से नीचे उतर आए।
ए.एस.आई. ने कहा, ‘‘मलिक साहब, यह हमें कुछ बताने की कोशिश कर रहा है।’’
घोड़ा बार-बार गड्ढे की जानिब मुंह करके खास अंदाज में हिनहिना रहा था। उस गड्ढे में पानी भरा हुआ था। मेरे लिए घोड़े का बस इतना ही इशारा कापफी था। इसके बाद मुझे अपनी अकल और अध्किार के घोड़े दौड़ाने थे... और मैंने ऐसा ही किया।
मैंने पफौरन ही ए.एस.आई. को थाने भेजकर कुछ पुलिसकर्मियों को वहां बुला लिया। पिफर दोपहर तक उस गड्ढे का पानी निकालने के बाद सतह से इम्तियाज शेख लाश को बरामद कर लिया। उसके जिस्म पर अनेक गहरे जख्मों के निशान मिले। शायद यह तेजधर कुल्हाड़ियों के जख्म थे, जो उसे बड़ी बेदर्दी से उसे लगाए गए थे।
इम्तियाज शेख के लिबास से उलझी हुई सोने की एक जंजीर भी गड्ढे से बरामद हुई। मैंने वह जंजीर खदीजा को दिखाई तो उसने सापफ इंकार कर दिया। वह जंजीर इम्तियाज की नहीं थी।
इसके बाद भी मैंने उस जंजीर के मालिक की तलाश जारी रखी और आखिरकार उसके मालिक तक पहुंचने में कामयाब हो गया। यह काम करने में मुझे चार-पांच रोज लग गए थे। इस दौरान इम्तियाज शेख को सुपुर्दे-खाक किया जा चुका था।
उस जंजीर का मालिक कोई और नहीं, बल्कि मकतूल का छोटा भाई मुमताज शेख था। मैंने उसे गिरफ्रतार करके तफ्रतीश की चक्की में पीस डाला। पिफर आखिरकार उसने इकबाल-ए-जुर्म कर ही लिया।
उसने बताया था कि उसे किसी तरह तीन हजार की रकम के बारे में सुनगुन मिल गई थी। वह भाई और भाभी के व्यवहार से सख्त नाराज था। उसने जंगल के बीच में इम्तियाज शेख को लूटना चाहा। इस कार्यवाही के लिए उसने अपने दो साथियों का भी इंतजाम किया था। उन तीनों ने नकाब लगा रखी थी। उसके दोनों साथी वारदात अंजाम देने के लिए आगे-आगे थे और वह उनके पीछे-पीछे था।
इम्तियाज के पास से जब कोई रकम बरामद न हुई तो उन्होंने नाकाम होकर दरिंदगी का प्रदर्शन किया और कुल्हाड़ियों के घातक वार करके उसे जान से मार डाला। इस जालिमाना कार्यवाही में इम्तियाज शेख का सपफेद घोड़ा भी शदीद जख्मी होकर वहां से भाग गया और यही जख्मी सपफेद घोड़ा बाद में मुमताज की गिरफ्रतारी का सबब बन गया।
मैंने मुमताज शेख की निशानदेही पर उसके दूसरे साथियों को भी गिरफ्रतार करके जेल में ठूंस दिया। वह अदालत से सजा पाकर आजीवन चक्की पीसने लगे।
आखिर में मैं यह भी बताता चलूं कि अल्तापफ ने मुझे अपनी जिन्दगी के दूसरे दौर के जो हालात सुनाए, वह अपनी जगह शिक्षाप्रद थे। यह दास्तान भी मैं पिफर कभी आपकी खिदमत में पेश करूंगा, अगर जिन्दगी ने वपफा की तो...।

Tuesday, March 12, 2013

फीरोजा बाई तवायफ थी, पर उसकी कोख से जन्म लेने वाली जरीना एक शरीफजादे की औलाद थी।

तवायफ तो मरते दम तक तवायफ ही रहती है

-आसिम नसीम बट




फीरोजा बाई तवायफ थी, पर उसकी कोख से जन्म लेने वाली जरीना एक शरीफजादे की औलाद थी। फीरोजा ने तो बेटी को अपनी परछाई से दूर रखने की कोशिश की, पर उसकी तकदीर पर भी मां की परछाई पड़ ही गई....

कहते हैं कि अपने दुखों में दूसरों को शरीक करने से दुखों का एहसास कम हो जाता है, लेकिन कई दुख ऐसे भी होते हैं, जिनका बोझ अपनी रूह पर उठाए अकेले ही जिंदगी की राहों पर चलना पड़ता है। मेरे दुख भी ऐसे ही हैं।
मैंने जिस घर में आंख खोली, उस जैसे घर की तमन्ना हर लड़की को होती है। कीमती चीजों और जिंदगी की जरूरतों से सजे विशाल कमरे, गुल-बूटों में सजा लंबा-चौड़ा लॉन। मगर मेरी जिदंगी का एक पहलू अतृप्त था, जिसका एहसास मुझे होश संभालते ही शिद्दत से हुआ था। मुझे घर के किसी भी प्राणी का पूरा अपनापन हासिल नहीं था। मेरे वालिद पुराने जमींदार थे। उनका ज्यादातर वक्त कोठों पर गुजरता था।
अब सोचती हूं, तो मुझे हैरत होती है कि आखिर अम्मी और अब्बू के दरम्यान कभी इस विषय पर तकरार क्यों नहीं होती थी। अम्मी अपने उदास चेहरे और सोच में डूबी-डूबी आंखों के साथ वह बच्चा लगती थीं, जो अपना पसंदीदा खिलौना टूट जाने के बाद रो-धोके चुप हो चुका हो।
मेरी एक बड़ी बहन और दो बड़े भाई थे, यानी मैं सबसे छोटी थी और सबसे अलग-थलग भी। शायद इसकी वजह यह भी थी कि मैं शक्लो-सूरत में अपने बहन-भाइयों से कमतर थी।

उन दिनों मैं फर्स्ट ईयर में थी, जब अकील मेरी जिंदगी में दाखिल हुआ। वह हमारा रिश्तेदार था और हम एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। अकील का साथ पाकर मेरी बेख्वाब और थकी-थकी सी जिंदगी को राहत-सी महसूस हुई। उसकी दिलकश शख्सियत और हसीन बातों ने मुझे इंद्रधनुष जैसे रंगीन सपनों का जाल बुनना सिखा दिया। मैं ख्वाबों की रेशमी डोर थामे इतनी दूर निकल गई कि जब मेरे तसव्वुर के बुत पाश-पाश हुए, तो मेरी आंखें भर आईं। दरअसल, अकील ने मेरे अरमानों को कुचलकर किसी और से शादी कर ली थी।
उस दिन के बाद मेरा दिल पत्थर बनकर रह गया। मेरे दिल में आरजू का कोई गुंचा न खिल पाया, कोई अरमान करवटें न ले सका। खुशी और गम को महसूस करने की खूबी भी शायद मुझमें मुर्दा हो चुकी थी। सत्रह साल की उम्र में ही मेरे एहसास बूढ़े हो गए थे।
उन्हीं दिनों, जब मेरे दिल और दिमाग उदासी के पड़ावों से गुजर रहे थे, अब्बू भी साथ छोड़ गए। कभी-कभी जब वह नशे की हालत में न होते, तो मेरे सिर पर हाथ फेरकर स्नेहभरी दो-चार बातें कर लिया करते थे।
अब्बू की मौत पर अफसोस करने कई तवायफें भी हमारे घर आई थीं। उनमें से एक तवायफ फीरोजा भी थी। अब्बू का जिक्र आते ही उसकी आंखों में आंसू आ जाते थे, जिन्हें वह बड़ी खामोशी से अपने आंचल में जज्ब कर लिया करती थी।
उस रोज अब्बू का चालीसवां था। मैं मेहमानों से उकताकर बोझल दिल के साथ अपने कमरे में मसहरी पर ढेर थी। अचानक मुझे लगा कि कोई दरवाजे में खड़ा मुझे देख रहा है।
मैंने करवट बदलकर देखा। दरवाजे की चौखट थामे फीरोजा खड़ी थी। मैंने उसे अंदर आने का इशारा किया।
जब वह थके-थके कदमों से मेरे करीब आई, तो मैंने पूछा, ‘‘फीरोजा बाई, क्या बात है?’’
वह तड़पकर बोली, ‘‘तुम तो मुझे फीरोजा बाई न कहो।’’
‘‘क्यों?’’
‘‘इसलिए कि...।’’
‘‘बोलो, रुक क्यों गईं?’’ मैंने बेचैनी से कहा।
‘‘इसलिए कि मैं...तुम्हारी मां हूं।’’ उसके लहजे में चट्टानों जैसी मजबूती आ गई।
मेरे चारों तरफ धमाका-सा हुआ, ‘‘मैं...मैं तुम्हारी बेटी हूं!’’
‘‘हां, तुम मेरे जिगर का टुकड़ा हो, जिसे तुम्हारे बाप ने रुसवाइयों के खौफ से यहां की ऊंची चहारदीवारी में छुपाया था।’’
मेरा दिमाग सुन्न-सा होने लगा। वह कहे जा रही थी, ‘‘मैं तवायफ जरूर हूं, लेकिन मेरे दिल में भी मां का दिल है। इसीलिए मैं तुम पर यह राज खोलने पर मजबूर हूं कि तुम्हारे बाप ने बाकायदा मुझसे निकाह किया था।’’
मैंने रुंधे स्वर में कहा, ‘‘तुम कैसी मां हो, जिसने महज रुसवाइयों के खौफ से अपनी बेटी को 17 साल तक बेगानों में फेंके रखा?’’
फीरोजा बाई ने झपटकर दीवानों की तरह मुझे सीने से भींच लिया, ‘‘मुझे मालूम नहीं था बेटी कि तुम मुझे मां कहने का हौसला रखती हो, वरना मैं तुम्हें कभी अपने से जुदा न करती।’’ वह जज्बात की शिद्दत से कांप रही थी। उसके सीने से लगकर मुझे महसूस हो रहा था, जैसे तपते रेगिस्तान में मुझ पर अचानक शबनमी फुहार पड़ने लगी हो।
मैंने पूछा, ‘‘तुम मुझे अपने साथ ले जाना चाहती हो?’’
‘‘हां।’’
‘‘ताकि मेरे पैरों में घुंघरू बांधकर तबले की थाप पर नचाओ, और शहर के रईसों से मेरी मुंहमांगी कीमत वसूल करो।’’
‘‘बस, जरीना, खुदा के लिए खामोश हो जाओ। तुम मेरे लिए उस शख्स की निशानी हो, जिससे मैंने बेपनाह मुहब्बत की। तुम कभी नहीं नाचोगी। मैं तुम्हारे हुस्न को हवस की हवा नहीं लगने दूंगी। हालात ने मुझे तवायफ जरूर बना दिया है जरीना, लेकिन खुदा की कसम! मेरी रूह तवायफ नहीं है।’’
और फिर अगले रोज घर में एक तूफान आ गया, जब फीरोजा बाई मुझे लेने आईं और मैं उनके साथ जाने के लिए तैयार हो गई। बड़े अजीब हालात थे। घर के सब प्राणी दीवानखाने में मौजूद थे, जिन्हें मैं अब तक अम्मी कहती आई थी, वह बड़ी उदास नजर आ रही थीं।
बड़े भाई का चेहरा लाल भभूका हो रहा था। वह मेरी तरफ देखकर बोले, ‘‘जरीना, तुम बालिग हो और कानूनी तौर पर किसी के भी साथ रहने के लिए स्वतंत्र हो, लेकिन यह मक्कार औरत तुम्हारे पैरों में घुंघरू भी बंधवा सकती है, क्योंकि यह तवायफ है।’’

‘‘इन्हें तवायफ मत कहो, भैया। तुमने इन्हें तवायफ की हैसियत से जाना है, मगर इनके दिल की गहराइयां नहीं देखी,’’ मैंने तड़प कर कहा, ‘‘यह तुम्हारी भी तो मां है। फर्क सिर्फ यह है कि अब्बू ने इनसे चोरी-छुपे निकाह किया था और अम्मी को इस घर में शहनाइयों की गूंज में लाया गया था।’’
उसके बाद तर्क-वितर्क की एक लंबी बहस हुई। कुदरत इंसान के बारे में जो फैसला कर लेती है, वह बार-बार उसकी जुबान पर आता है। मेरा फैसला भी यही रहा, ‘‘मेरी मां तवायफ है, तो क्या हुआ, वह मुझे तो तवायफ बनाना नहीं चाहती। मैं उसकी बेटी बनकर रहूंगी।’’
बड़े भैया चिढ़कर बोले, ‘‘तुम्हारे माथे पर तवायफजादी होने की मोहर लग गई, तो शरीफ खानदानों में तुम्हें कोई नहीं पूछेगा।’’
मैंने तड़पकर कहा, ‘‘शरीफ खानदान में रहकर भी मुझे क्या मिला है? दौलत की झनकार ने मेरी मुहब्बत मुझसे छीन ली और तवायफ भी दौलत ही के लिए बिकती है। फिर मुजरिम हमेशा तवायफ ही क्यों रहती है?’’
इसके बाद किसी ने कोई बात नहीं की। किसी को गुमान भी था कि हमेशा खामोश रहने वाली लड़की इतनी बड़ी बगावत कर सकती है।
मेरी मां अपने वादे पर पूरी उतरी। उसने मुझे एक अलग मकान में रखा, जहां एक बूढ़ा नौकर और नौकरानी मेरी सेवा के लिए मौजूद थे। मेरी मां जाने लगी, तो मैंने कुछ उलझन में पूछा था, ‘‘आप अब भी कोठे पर जाना चाहती हैं?’’
‘‘बेटी,’’ वह बोलीं, ‘‘कोई भी तवायफ आसानी से कोठा नहीं छोड़ सकती।’’

एक हफ्ता मैं उसी मकान में रही। इस दौरान मां रोज मिलने आती रही। उसके बाद उसने मुझे कॉलेज के हॉस्टल में दाखिल करा दिया।
वक्त की धारा बहती रही। मैंने पी.एम.टी. का इम्तिहान पास करके मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले लिया।
हॉस्टल की अकेली, नीरस जिंदगी और उकता देने वाली दिनचर्या मुझे रास आ गई थी। मैं खामोश-खामोश और सबसे अलग-थलग रहती थी। शायद मैं एकमात्र लड़की थी, जिससे दो साल के दौरान कोई मिलने नहीं आया था। छुट्टियां हुई, तो लड़कियां अपने वालिदेन से मिलने के लिए रवाना होने लगीं, लेकिन मुझे अपनी मां से मिलने जाते हुए खौफ महसूस हो रहा था। जैसे कोई मेरे पीछे आकर यह जान लेगा लेगा कि मेरी मां तवायफ है। कई बार लड़कियों ने जिद की कि वे मेरे साथ चलेंगी। मेरा घर देखेंगी। ऐसे मौकों पर मैं बहाने बनाकर अपना कार्यक्रम निरस्त कर देती थी।
उन्हीं दिनों मैंने महसूस किया कि क्लास का एक लड़का गयास मुझमें दिलचस्पी लेने लगा है। वह दूसरों की तरह ख्वाहमख्वाह मुझसे मुखातिब होने की कोशिश नहीं करता था। कभी लेक्चर सुनते हुए, रीडिंग-रूम या लॉन में बैठे हुए मुझे एहसास होता कि दो आंखें मुझे देख रही हैं।
एक दिन हम रीडिंग-रूम में आमने-सामने बैठे थे। वहां लाइब्रेरियन के सिवा कोई न था। अचानक गयास ने मुझे मुखातिब किया, ‘‘जरीना साहिबा। डिस्टर्ब करने के लिए माफी चाहता हूं।’’ वह बोला, ‘‘दो बरस से एक सवाल मेरे सीने में मचल रहा है। प्लीज, मुझे बताएं कि आप इतनी अलग-थलग क्यों रहती हैं? क्या मैं पूछ सकता हूं कि इन आंखों में तैरने वाली धुंधली-धुंधली परछाइयां कौन-से गमों की हैं?’’
वह शायद उसके सवाल की तह में मचलता हुआ खुलूत था, जिसने मेरा वजूद हिला दिया। मेरे दिल में उबाल-सा उठा, लेकिन मैंने जब्त से काम लिया। फिर मुस्कराने की कोशिश करते हुए कहा, ‘‘यह आपका वहम है कि मुझे कोई गम है। मैं बचपन से ही ऐसी हूं। वैसे आपको इस किस्म के सवाल करने की जरूरत ही क्या है?’’
‘‘आप सही कहती हैं। आज के दौर में किसे इतनी फुर्सत है कि वह दूसरों के दिल में उतरने की कोशिश करे, लेकिन थोड़ी देर के लिए फर्ज कर लीजिए कि मैं आपका हमदर्द हूं।’’
‘‘इस दुनिया में कौन किसका हमदर्द होता है।’’ मैंने जहर भर लहजे में कहा। फिर हमारे बीच लंबी बहस छिड़ गई।
उसके बाद हम मिलने लगे। गयास की दोस्ती ने मेरी रूह पर छाया हुआ तन्हाई का एहसास बहुत कम कर दिया। मैं कुछ खुश रहने लगी। इन मुलाकातों ने हमें इतना करीब कर दिया कि मैं महसूस करने लगी कि गयास मेरी जरूरत बन गया है।
एक रोज गयास ने मुझसे कहा, ‘‘जरीना, मैं तुमसे मुहब्बत करने लगा हूं।’’
मेरे कंठ में कड़वाहट-सी फैल गई। यादों के क्षितिज पर अकील का चेहरा उभर आया और मैंने बड़ी तल्खी से कहा, ‘‘तुम मर्दों ने यह वाक्य गोया रटा हुआ है। इसे इतनी आसानी से कह डालते हो, जैसे मौसम के खुशगवार होने का जिक्र किया जाता है, लेकिन जब आजमाइश का वक्त आता है, तो बड़ी आसानी से हार मान लेते हो। तुम सब मुहब्बत नहीं, हवस के भूखे हो।’’
गयास हक्का-बक्का रह गया। मैं अपनी धुन में बोलती गई, ‘‘तुम दावा कर रहे हो कि तुम्हें मुझसे प्यार हो गया है, लेकिन अगर आज मैं तुम्हें बताऊं कि मैं तलाकशुदा हूं या मैं किसी इंतहाई घटिया खानदान से ताल्लुक रखती हूं या मेरे साथ मेरी बहुत सारी गलतियां वाबस्ता हैं, तो मुझे यकीन है कि तुम्हारी सारी मुहब्बत हवा हो जाएगी। आखिर यह किस किस्म की मुहब्बत है, जो भयानक सच्चाइयों से टकराकर बिखर जाती है।’’
‘‘तुमने आम आदमी की बात की है जरीना, और मैं कोई आम आदमी नहीं हूं। मैंने तुम्हें चाहा है। तुम्हारी चाहत की खुशबू मेरी आखिरी सांस तक में बसी रहेगी। चाहे तुम कोई भी हो। तुम अगर मेरी बनना चाहोगी, तो दुनिया की कोई ताकत तुम्हें मेरी बनने से नहीं रोक सकेगी और इस दावे की तस्दीक सिर्फ वक्त करेगा।’’
मैं खिल-खिलाकर हंसी, ‘‘बेफिक्र रहो। मेरे अतीत से कोई गलती बावस्ता नहीं, मैं तलाकशुदा भी नहीं हूं और किसी ऐसे बाप की बेटी भी नहीं हूं, जिसे समाज किसी नजर से कमतर कह सके। इसके बावजूद जिस दिन मैंने तुम्हें कुछ बताया, तो शायद तुम मेरा साथ छोड़ जाओ।’’
‘‘जरीना, काश! तुम मेरे इश्क की गहराई समझ पातीं। मैंने बड़ी तलाश के बाद तुम्हें पाया है।’’ उसने कांपते हाथों से मेरा कंधा थपथपाया और वहां से चला गया।
अगले ही दिन मुझे तार मिला। लिखा था-तुम्हारी वालिदा का इंतकाल हो गया है। फौरन पहुंचो। तार भेजने वाले का नाम सरदार खां था। मेरा जेहन जड़वत होने लगा। मैंने हौसले से काम लेते हुए उसी वक्त टैक्सी की और सीधी बाजारे-हुस्ने जा पहुंची। वहां मुझे अपनी मां का कोठा ढूंढ़ने में कोई दिक्कत नहीं हुई। जब मैं बालाखाने पर पहुंची, तो बहुत से लोग वहां मौजूद थे। मैं लोगों की भीड़ चीड़कर कफन में लिपटी हुई अपनी मां के सीने पर पछाड़ खाकर गिर पड़ी।
जब मुझे होश आया, तो सारा हंगामा खत्म हो चुका था। मुझे बताया गया कि मेरी वालिदा को दफनाया जा चुका है। मैं फूट-फूटकर रोने लगी। किसी ने मेरे सिर पर हाथ फेरते हुए कहा, ‘‘सब्र करो लड़की। किस्मत के लिखे को कोई नहीं मिटा सकता।’’
‘‘तुम कौन हो?’’ मैंने भयभीत होकर पूछा।
‘‘मेरा नाम सरदार खां है।’’ वह बोला, ‘‘मैं इस बाजार वालों का पुराना साथी और हमदर्द हूं।’’
‘‘मैं अपनी मां की कब्र पर जाना चाहती हूं।’’
‘‘कल सुबह चलेंगे।’’ कहकर सरदार खां भी चला गया। मैं अकेली रह गई।
दूसरे रोज सरदार खां मुझे कब्रिस्तान ले गया। मैं अपनी मां की कब्र पर इतना रोई कि मेरी रूह पर छाया हुआ गुबार छंट गया। अपनी दुखिया मां को मैं आंसुओं के नजराने के सिवा कुछ न दे सकी और वापस आ गई। अब मुझे हॉस्टल जाकर ही फैसला करना था कि मेरा भविष्य क्या होगा।
मैं अपना सामान समेट ही रही थी कि सरदार खां आ गया।
‘‘कहां जाने की तैयारी कर रही हो जरीना खानम?’’
‘‘हॉस्टल।’’ मैंने जवाब दिया।
‘‘हॉस्टल का ख्याल दिल से निकाल दो। अब अपनी मां का उजड़ा हुआ कोठा तुम्हें ही आबाद करना है।’’
‘‘क्या बकवास कर रहे हो, जलील, कमीने...।’’ मैंने तैश में आकर कहा।
वह बड़े इत्मीनान से बोला, ‘‘और कुछ बोलने से पहले सुन लो कि तुम्हारी मां ने मुझसे हजारो रुपए कर्ज लेकर तुम्हारी तालीम पर खर्च किए हैं। अब वह मर चुकी है और कर्ज तुम्हें ही चुकाना है। इसका आसान तरीका वही है, जो मैंने तुम्हें बताया है।’’
‘‘दफा हो जाओ, कमीने। मैं तुम्हारी कोई बात सुनना नहीं चाहती।’’ मैं सूटकेस उठाकर चलने लगी, तो सरदार खां ने दरवाजे पर ही मुझे रोक लिया।
मैंने हाथ जोड़ते हुए कहा, ‘‘सरदार खां, दो-ढाई साल और ठहर जाओ। मैं तुम्हारी पाई-पाई अदा कर दूंगी।’’
‘‘इतना अरसा कौन इंतजार करे। तुम्हारी मां जिंदा थी तो और बात थी। क्या पता, तुम बाद में मुझे पहचानो भी या नहीं।’’
‘‘नहीं सरदार खां, मैं खुदा को हाजिर-नाजिर मानकर वादा करती हूं। चाहो तो मुझसे लिखवा लो।’’
‘‘छोड़ो जी, ये सब फिजूल की बातें हैं।’’ उसने बेपरवाही से कहा और दरवाजा बाहर से बंद करके चला गया।
रोते-रोते मेरे आंसू खुश्क हो गए और कयामत ढाते लम्हात गुजरते रहे।
शाम को एक नौकरानी मेरे कमरे में आई, तो मैं उसके सामने फिर बिलख-बिलख कर रोने लगी। मैंने कहा, ‘‘खुदा के लिए मुझे किसी तरह यहां से निकाल दो। मैं उम्रभर तुम्हारी अहसानमंद रहूंगी।’’
वह भयभीत होकर बोली, ‘‘अभी तो मुमकिन नहीं। सरदार खां के आदमी हर वक्त निचली मंजिल में मौजूद रहते हैं। रात के पिछले पहर मैं कोशिश करूंगी।’’
मेरा दिल बुरी तरह घबरा रहा था। मैंने नौकरानी से घबराहट का जिक्र किया, तो वह बोली, ‘‘मैं तुम्हारे लिए शर्बत लाती हूं।’’
‘‘मैंने शर्बत के दो-तीन घूंट पिए, तो कुछ कड़वे से लगे। मुझे एहसास हो रहा था कि उसने शर्बत में शायद कुछ मिला दिया है। पूछने पर नौकरानी बोली, ‘‘मैंने इसमें लैमन मिला दिया है। पी लो। ताजादम हो जाओगी।’’
मैंने गिलास खत्म किया, तो सीने में जलन-सी होने लगी। उसके बाद मुझे इतना याद है कि मेरे कमरे में कोई दाखिल हुआ था।
जब मुझे होश आया, तब तक मैं लुट चुकी थी।
उसके बाद हर रात मेरे लिए कोई न कोई आने लगा। मैं बेइंतहा विरोध किया। भागने की कई बार कोशिश की। दो-तीन बार बालकनी से छलांग लगाने की हिम्मत की, लेकिन हर बार मुझे पकड़ लिया गया। मुझे इतना पीटा गया कि मेरे जिस्म पर नील पड़ गए।
यातना और दर्द का एक साल बीत गया। अब मेरे माथे पर तवायफ की मोहर लग चुकी थी। लिहाजा मैंने खुद हालात के सुपुर्द कर दिया।
अगले बरस तक मेरे अंदर की औरत हालात के थपेड़ें खाकर नीममुर्दा हो गई। सरदार खां को यकीन हो गया कि अब मुझमें कोठे की दुनिया से बाहर जाने की हिम्मत नहीं रही, तो उसने मुझे पर आयद पाबंदियां नरम कर दीं।
एक दिन मैं अपने बालाखाने की सीढ़ियों पर बेमकसद खड़ी थी कि अचानक मेरी नजर गयास पर पड़ी। उसे पहचानकर मेरी रूह कांप उठी। मेरा जी चाहा कि उलटे कदमों दौड़कर अंदर छुप जाऊं, मगर देर हो चुकी थी। उसने मुझे देख लिया था। मुझे देखते हुए उसके चेहरे पर जमाने भर की हैरत सिमट आई। दूसरे ही लम्हे वह सीढ़ियां चढ़कर ऊपर आ गया।
‘‘हूं, तो यह राज था, जिसे छुपाते-छुपाते तुम खुद नंगी हो गईं।’’
गयास की आंखें सुर्ख थीं और लहज साफ बता रहा था कि वह नशे में है। गयास खासा कमजोर नजर आ रहा था। मैंने उसे चुप रहने का इशारा किया और हाथ पकड़कर अपने कमरे में ले गई। कमरे में पहुंचकर मैं उससे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। वह कुछ कहना चाह रहा था, लेकिन कह न पाया। उसने मुझे कंधों में थामकर उठाया। मैंने सिसकियों के बीच मुश्किल से कहा, ‘‘गयास, तुम उस वक्त आए, जब मेरा सब कुछ लुट गया।’’
वह बड़ी तकलीफ से बोला, ‘‘जरीना, तुम्हारी तलाश में मैंने न जाने कहां-कहां की खाक छानी। तुम्हें ढूंढ़ते-ढूंढ़ते मैं अपने आप से बिछड़ गया हूं। मैंने खुद को बर्बाद कर लिया है, जरीना।’’ उसकी आवाज रुंध गई।
मैंने उसे अपने बारे में सब कुछ सच-सच बताकर पूछा, ‘‘बताओ, क्या तुम अब भी मुझे अपनाने की हिम्मत रखते हो?’’
‘‘हां, अगर तुम्हारी रूह तवायफ नहीं बनी, तो मेरे दिल के दरवाजे आज भी तुम्हारे लिए खुले हैं। तुम कल भी मेरी थी और आज भी मेरी हो, लेकिन सवाल यह है कि तुम्हें यहां से निकाला कैसे जाएं?’’
फिर हमने मिल-जुलकर मनसूबा बनाया। मैंने उससे कहा, ‘‘कल मैं तबीयत की खराबी का बहाना बनाकर फारिग रहूंगी। तुम रात के पिछले पहर जब वीरानी छा जाए, तो बालाखाने के पिछले दरवाजे पर आना। मैं पिछली सीढ़ियों का दरवाजा खोल दूंगी। तुम ऊपर आ जाना और हम निकल चलेंगे। बाजार के पहरेदारों और सिपाहियों से बचना तुम्हारा काम होगा। सोच-समझकर फैसला करना कि क्या तुम यह खतरा मोल ले सकते हो?’’
‘‘खतरे की बात छोड़ो जरीना, मैं जान पर खेलकर भी तुम्हें ले जाऊंगा।’’
इसके बाद गयास चला गया और मैं बेचैनी से अगले दिन का इंतजार करने लगी।
अगली रात तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर मैं अपने कमरे में पड़ी रही। रात गए मैंने बेहद जरूरी सामान एक अटैची में बंद किया और गयास का इंतजार करने लगी। नींद आंखों से कोसो दूर थी।
रात करीब तीन बजे का वक्त होगा, जब बरामदे में पत्थर मारने का खटका हुआ। मैंने बाहर निकलकर दरवाजा खोला और गयास अंधेरे में जीना चढ़कर ऊपर आ गया।
‘‘तैयार हो?’’ उसने सरगोशी की।
‘‘हां।’’ मैंने कहा।
कमरे में आकर गयास ने अटैची उठाई और हम दबे पांव जीना उतरने लगे। गयास मेरे पीछे था। जिस वक्त मेरा पांव आखिरी सीढ़ी पर था, अचानक सीढ़ियों का बल्ब जल उठा। मैंने पीछे मुड़कर देखा। सबसे ऊपरी वाली सीढ़ी पर सरदार खां खड़ा व्यंग्यात्मक अंदाज में मुस्करा रहा था। उसके हाथ में लंबी नली की पिस्तौल थी। गयास ने अटैची सीढ़ी पर रखकर फुर्ती से कोट की जेब में हाथ डाला। मैंने उसके हाथ में रिवाल्वर की सिर्फ झलक देखी। उसके गोली चलाने से पहले सरदार खां ने फायर कर दिया। गयास लड़खड़ाया, फिर सीने पर हाथ रखकर लुढ़कता हुआ मेरे कदमों में आ गिरा। मैंने झपटकर उसे थामा। उसके सीने में गाढ़ा खून उबल रहा था। उसने मुश्किल से आंखें खोलीं और डूबते अल्फाज में कहा, ‘‘जरीना, मुझे माफ कर देना। मैं अपना वादा...पूरा...न...कर...।’’
इसके साथ ही सरदार खां ने मुझे बालों से पकड़ कर उठाया और घसीटते हुए कमरे में लाकर पटक दिया।
यहां पहुंच कर मेरी बर्बादियों की दास्तान खत्म हो गई। सरदार खां गिरफ्तार भी हुआ, पर जल्दी छूट भी गया। उसके बाद सरदार खां मुझे बाजार से उठाकर शरीफों की बस्ती में ले गया।
शरीफों की बस्ती का नाम सुनकर आप यह न समझ लीजिएगा कि मैं एक गृहस्थ औरत की जिंदगी बिता रही हूं। जगह बदल गई थी, ग्राहक बदल गए थे, पर मैं तवायफ ही रही। मैं कल भी तवायफ थी, आज भी तवायफ हूं और शायद मरते दम तक तवायफ रहूंगी। स




Saturday, March 9, 2013

रोंगटे खड़े कर देने वाली हैरत अंगेज कथा

सफेद भेड़िया की भटकती रूह

भेड़िया एकदम अजीब-सी खौफजदा आवाज निकाल कर ठहर गया। उसने चारों तरफ सिर घुमा कर देखा, जैसे मैं देखा करता था। इत्मीनान करने के बाद उसका मुंह खुला, ‘‘उन्नीस तारीख याद रखना।’’ मैं चकरा कर गिरते-गिरते बचा। भेड़िये के मुंह से मैंने इंसानी स्वर सुना था, मुझे यकीन नहीं हो रहा था। दिल की धड़कने डूबने लगी थी। खौफ की ज्यादती से मेरा बदन थर-थर कांपने लगा।
उन दिनांे मैं एक प्राइवेट कंपनी में एकाउंटेंट की हैसियत से काम कर रहा था। आर्थिक वर्ष का अंतिम महीना था। उन दिनों आडिट का काम जोरों पर था। हमें हिसाब-किताब ठीक करना था। इसी आधार पर ओवर टाईम भी हो रहा था।
उन दिनों मैं जिस इलाके में रहता था, वहां से मेरा ऑफिस काफी दूर पड़ता था। मेरे पास अपनी कोई सवारी नहीं थी। फिर शहर के हालात ठीक नहीं थे। मैंने बड़ी कोशिश की कि किसी तरह रात ज्यादा होने से पहले ही छुट्टी कर लिया करूं। इसी चक्कर में मैं बहुत सवेरे ऑफिस पहुंच जाता था, लेकिन काम था कि किसी भी सूरत में कम नहीं हो रहा था।
मेरा एक साथी नासिर मेरे ही इलाके के किसी ब्लॉक में रहता था। मैंने अपनी परेशानी उसे बताई, तो उसने मुझे तसल्ली दी और रात का काम खुद संभाल लिया। यूं मैं आठ बजे ही घर के लिए निकल जाता था। ऑफिस से घर तक का सफर और वह भी खटारा बस, में बड़ा तकलीफदेह था।
दूसरी बड़ी परेशानी यह थी कि मेरा घर बस-स्टाप से दूर सूनसान आबादी में था। रास्ते में एक बड़ा कब्रिस्तान पड़ता था, जिसकी दीवार के साथ-साथ मुझे बहुत दूर-दूर तक सफर करना पड़ता था।
अब से पहले मुझे यह सफर कभी लम्बा नहीं लगा था और ना रास्ता ही भयानक। लेकिन शहर के हालात की वजह से, खास तौर पर सेन्ट्रल का इलाका तो शाम से ही सुनसान हो जाता था। वहां वीरानी छा जाती थी।
पहली बार यह एहसास तीव्रता के साथ मेरे दिल में जड़ें पकड़ रहा था कि रास्ते में कब्रिस्तान भी है। मैं डरपोक नहीं हूं, ना कमजोर विश्वास का हूं, लेकिन यह इंसानी स्वभाव है कि अंधेरे से डरता है मानो मेरा यह डर पैतृक था। फिर यह ख्याल भी परेशान करता था कि कब्रिस्तान दहशतगर्दों, लुटेरों और शैतानों के लिए बेहतरीन पनाहगाह साबित होते हैं और हो सकते हैं।
बहरहाल, यह तो भूमिका थी। सिर्फ यह बताने का मकसद था कि रात का यह सफर, ऑफिस से स्टॉप तक का तकलीफदेह, लेकिन स्टॉफ से घर तक का सफर खौफनाक हुआ करता था। नासिर की वजह से मैं ऐसे वक्त में घर पहुंच जाता था, जब इक्का-दुक्का लोग आ-जा रहे होते थे। यूं डर की जड़ें मेरे अंदर ज्यादा गहरी नहीं हो पाती थीं।
यह भी बताता चलूं कि मैं अपने घर में सबसे बड़ा था। मेरे दो भाई और एक बहन छोटे थे। अब्बू दूसरे शहर में काम करते थे। हम दो बरस पहले ही इस शहर में आए थे। उस वक्त यहां अमन था। मेरे छोटे भाई-बहन पढ़ रहे थे। मैं एम.बी.ए. कर चुका था और बहुत धक्के खाने के बाद एक प्राइवेट कम्पनी में जॉब कर रहा था।
उन दिनों मेरी मौसेरी बहन की शादी थी। मेरी मौसी दूसरे शहर में रहती थीं। अब्बू से मुलाकात भी। छोटे भाई-बहनों की छुट्टियां थीं, इसलिए अम्मी ने जाने का प्रोग्राम बना लिया। मैं अकेला रह गया था। सवेरे निकलता था तो रात को लौटता था। खाना-पीना बाहर ही होता था। सिर्फ सुबह की चाय बना लिया करता था।
ऑफिस का काम खत्म होने में अभी लगभग एक हफ्ता बाकी था कि नासिर का एक्सीडेंट हो गया। जख्म गहरे नहीं थे, लेकिन बहरहाल उसे रेस्ट करना था। घुटने और कुहनियां छिल गई थीं। बाईक भी टूट-फूट गई थी। इसका नतीजा यह हुआ कि उसका सारा काम मुझे ही संभालना पड़ा।
यूं मुझे फिर ऑफिस से निकलते-निकलते रात के दस बजने लगे। बस तसल्ली इस बात की थी कि अब एक हफ्ते का काम बाकी था। मैं सोच रहा था कि काम खत्म होते ही कम से कम दस रोज की छुट्टी लेकर अब्बू के पास चला जाऊंगा। शादी में तो शरीक नहीं हो सका, लेकिन अब्बू से मिल लूंगा।
उस रोज मैं जिस बस में बैठा था, वह यकीनन किसी आलसी की बस थी। ड्राइवर भी उसी का आदमी लग रहा था। लोगों के शोर मचाने के बावजूद वह अपनी मनमानी रफ्तार से गाड़ी चलाता रहा। मैं बस-स्टॉप पर उतरा, तो रात के पौने ग्यारह बज चुके थे। बस से उतरने के बाद जैसे ही बस मेरी नजरों से ओझल हुई, यूं लगा, जैसे मुझे अफ्रीका के जंगलों में उतार दिया गया हो।
छोटी-छोटी झाड़ियां, जो सड़क के दोनों तरफ उगी हुई थी, सिर से ऊपर तक फैली महसूस हुई। फिर ठंडी तेज हवा की सरसराहट और दूर पोल में लगे इकलौते बल्ब की रोशनी में उसके घटते-बढ़ते साए मेरे रोंगटे खड़े करने के लिए काफी थे।
हवा में खुनकी बहुत थी। यह इस शहर की खासियत थी, यानी दिन भर गर्मी और रात को ठंड। मैंने लम्हा भर रूककर अपने चारों तरफ नजर दौड़ाई। दूर-दूर तक कोई नहीं था। मैंने दिल मजबूत किया। कोट की जेबों में हाथ डालकर उस सड़क पर चल दिया, जिसके दाएं तरफ बंद दुकानें थीं और बाईं तरफ यानी जिस तरफ मुझे जाना था, कब्रिस्तान की दीवार थी।
अभी मैं कुछ कदम ही चला था कि मेरी नजर एक छाया पर पड़ी। यह छाया किसकी थी, यह तो मैं नहीं जान सका, लेकिन इतना एहसास हुआ, जैसे कोई शख्स कब्रिस्तान की दीवार से लगा बैठा हो। पलभर को मैं ठिठका। ठंडे पसीने छूटे। फिर बदन में हल्की-सी कंपकपी का एहसास हुआ, मगर दूसरे ही लम्हे मैंने खुद पर काबू पा लिया। सोचा, मुमकिन है, कोई मेरी तरह थका-हारा दम लेने को बैठ गया हो।
यह सोच कितनी बेवकूफी भरी थी, इसका एहसास भी मुझे फौरन हो गया था, लेकिन अब प्रॉब्लम यह थी कि मैं अब ना पलट कर भाग सकता था, ना रास्ता काट कर किसी और तरफ मुड़ सकता था, इसलिए कि यहां दूर-दूर तक कोई मोड़ ही नहीं था। पहला मोड़ वहीं आता जहां मुझे मुड़ना था और वहां से कुछ कदम दूर मेरा घर था।
मैंने हिम्मत की। धीमी रफ्तार से आगे बढ़ता चला गया। दिल ही दिल में दुआएं पढ़ रहा था। संजीदगी से सोच रहा था कि कल मैं बॉस से बात करूंगा कि अगर वह मुझे जल्दी फारिग नहीं कर सकते, तो मेरे सोने का इंतजाम ऑफिस में ही कर दें, ताकि मैं मानसिक तनाव से बच सकूं।
सड़क पर लगे पोल की रोशनी, यहां तक पहुंचते-पहुंचते काफी कम हो गई थी, मगर फिर भी करीब पहुंच कर उस वक्त मेरी जान में जान आई, जब देखा, वह छाया किसी इंसान की नहीं, बल्कि भेड़िये की थी। अजीब बात यह थी कि वह भेड़िया बिल्कुल सफेद था, जो बर्फीले इलाकों में ही पाया जाता है।
यह सफेद भेड़िया यहां क्या कर रहा है। अवचेतन रूप में मैं लम्हे भर को ठिठका, लेकिन भेड़िये का अंदाज आक्रामक नहीं था, बल्कि दोस्ताना था। हालांकि वह खुद बड़ा ही खौफनाक लग रहा था। वह बिल्कुल सफेद रंग का मोटा-ताजा भेड़िया था।
उसने सिर घुमाकर मेरी तरफ देखा, तो मुझे उसकी हरी-हरी आंखें इतनी हल्की रोशनी में भी नजर आ गईं, क्योंकि वह जुगनुओं की तरह चमक रही थीं। मेरे ठिठकने पर उसने सिर नीचे झुकाया। जमीन को सूघां। फिर दुम हिलाते हुए मुझसे आगे की तरफ चल दिया।
अब मैं काफी हद तक संभल चुका था, हांलाकि दिलो-दिमाग काफी थक चुके थे, लेकिन मौजूदा सूरतेहाल बहरहाल गनीमत थी। भेड़िये की मौजदूगी मुझे यूं भी अजीब नहीं लगी थीं, क्योंकि उन दिनों कई बड़े-बड़े जमींदार घरानों में कुत्तों की जगह भेड़िये पालने का शौक आम बात हो चुकी थी।
मेरे कदमों में कुछ तेजी आ गई। अब मैं जल्दी से जल्दी उस शैतान की आंत जैसी भयानक सड़क को पार कर लेना चाहता था। सफेद भेड़िये की मौजूदगी भी थोड़ा-सा खौफजदा कर रही थी। इतना मुझे पता था कि अगर उससे डरा तो यह और डराएगा। इस मामले में भेड़िये इंसान से कतई भिन्न होते हैं। अगर उसके करीब से बिना डरे गुजरूंगा तो यह कुछ नहीं कहेगा।
सो, मैंने सावधानी के तौर पर उससे कुछ दूर होकर आगे चलना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद वह मुझसे पीछे रह गया। अब उसका पीछा करना मेरी पिंडलियों में ऐंठन पैदा कर रहा था। मुझे भागने पर उकसा रहा था, मगर मैं उसी रफ्तार से आगे बढ़ता चला गया।
कुछ ही देर बाद मैं अपने घर के दरवाजे पर पहुंच गया। मैंने जेब से पहले ही चाबी निकाली थी। दरवाजे का लॉक खोलते हुए मैंने धीरे से पलट कर देखा भेड़िया मेरे ऐन पीछे खड़ा मेरी तरफ ही देख रहा था।
दरवाजा खुलते ही मैं गड़ाप से अंदर दाखिल हो गया और फौरन ही दरवाजा भी लॉक कर दिया। अंदर पहुंच कर मुझे एहसास हुआ कि मेरी हालत बहुत खराब है। मेरी सांस फूली हुई थी। हवा में खुनकी होने के बावजूद मेरी कमीज पीठ पर से पसीने में भीगी हुई थी। हथेलियां पसीज गई थीं।
मैंने कोट उतारा। कमीज बदली, मुंह पर ठंडे पानी के छींटे मारे। तब जाकर होशो-हवास बहाल हुए। तभी एहसास हुआ कि मुझसे बड़ा कोई बेवकूफ नहीं है। एक भेड़िये ने, बल्कि एक शरीफ भेड़िये ने मेरे कस-बस निकाल दिये। मैंने बॉस से बात करने का इरादा छोड़ दिया। यूं भी वह उस वक्त मजाक उड़ता, जब यह बताता कि मैं एक शरीफ भेड़िये से डर गया हूं। इसलिए रात को मैं अपने घर नहीं जाना चाहता।
अगले रोज मैं उठा तो कल के दिमागी तनाव की वजह से बदन दुःख रहा था, लेकिन उठना तो था। गर्म पानी से नहाकर मैं खुद को काफी बेहतर महसूस कर रहा था। चाय पीकर ऑफिस पहुंच गया।
सारा दिन फाईलों में सिर खपाता रहा। दुनिया जहान की खबर नहीं रही। सोचा था, नासिर की खैरियत फोन पर ही मालूम कर लूंगा, वरना यह क्या सोचेगा। अपना काम था, वक्त बेवक्त फोन कर लिया करता था।
काम से कुछ फुर्सत मिली, तो सिर उठाकर देखा। रात के नौ बज चुके थे। मेरे अन्य साथी भी चिड़चिड़े हो रहे थे। कुछ काम समेट रहे थे, कुछ फाईलों में डूबे हुए थे। मैंने अपना काम समेटा, तो मेरा एक साथी मेहमूद भी खड़ा हो गया था। हम दोनों साथ ही ऑफिस से निकले थे। पौने दस बजने वाले थे। मैंने हिसाब लगाया कि आज भी अगर बस ड्राइवर आलसी मिला, तो मुझे घर पहुंचते-पहुंचते साढ़े ग्यारह भी बज सकते हैं और अगर कोई रहमदिल इंसान मिल गया तो यकीनन कल वाले टाईम तक पहुंच जाऊंगा। बस फौरन ही मिल गई। मैं महमूद को खुदा हाफिज कहकर भागकर बस में सवार हो गया।
मेरी दुआ कबूल हो गई थी। यह ड्राइवर या तो रहमदिल था या उसकी नई-नई शादी हुई थी। स्टॉप आने से पहले कंडक्टर से पूछ लेता था कि आगे कोई उतरने वाला है कि नहीं। कोई होता तो गाड़ी रोक देता और अगर नहीं होता तो फर्राटे भरता, गुजरता चला जाता। मैं खुश हो गया। उम्मीद बंध गई कि शायद कल से भी जल्दी पहुंच जाऊं।
इसे आप मेरा दुर्भाग्य कह लें कि बस में डिजल कम था या उसे अभी डलवाना जरूरी था। वह एक पेट्रोल पम्प पर जाकर खड़ा हो गया। उस पेट्रोल पम्प पर तीन ट्रक आगे-पीछे खड़े थे। बस की बारी आते-आते पन्द्रह मिनट हवा हो गए। फिर जब चला तो लगा कि पेट्रोल खत्म होने के डर से तेज भगा रहा था। पेट्रोल डलवाते ही वह टेंशन-फ्री हो गया। टेप भी ऑन कर दिया। पहलू बदल कर आधा सीट पर और आधा दरवाजे की तरफ झुक कर बैठ गया। मुमकिन है, यह उसके पुरसकून होने का अंदाज हो या गाने से लुत्फ लेने का स्टाइल। मेरा दिमाग गरम होने लगा।
मुझसे ज्यादा गर्म दिमाग वालों ने बड़बड़ाना शुरू कर दिया। शायद टंकी के साथ उसके कान भी पेट्रोल से लबालब भर गए थे कि सिवाए गाने के कोई आवाज उसके कानों तक नहीं पहुंच रही थी। मुझे यकीन हो गया, ना सिर्फ यह कि वह कुंवारा है, बल्कि मेरी तरह अकेला भी है, बल्कि उसका इंतजार करने वाला पूरी दुनिया में कोई नहीं है।
मैं स्टाप पर उतरा तो ग्यारह बज कर बीस मिनट हो चुके थे। बस मुझे सुनसान सड़क पर उगलकर निकल गई। भरी बस से उतरते ही सन्नाटे के दैत्य ने मुझे जकड़ लिया। मैंने पहले की तरह होशियार नजरों से चारों तरफ देखा।
दूर पोल के टिमटिमाते बल्ब के सिवा जिन्दगी का कोई एहसास नहीं था। रोशनी जिन्दगी की निशानी है और अंधेरा मौत का। मैं इस फलसफे को दिल में दोहराता हुआ और बिजली वालों को दुआएं देता हुआ कि कम से कम इस वक्त वह लाईट बंद नहीं करते। फिर मैं अपने रास्ते चल पड़ा।
आज मुझे उस भेड़िये का कोई ख्याल नहीं आया। सिर्फ सुनसान रास्ते और कब्रिस्तान की दीवार की मौजूदगी ने कछुए के खोल की तरह मुझे बंद करके डराना शुरू कर दिया। मैं तेज कदमों से अपने घर की तरफ बढ़ रहा था कि अचानक वह सामने आ गया।
मैं बेअख्तियार उछल पड़ा। दिल जैसे गोला बनकर गले में फंस गया। कदम जमीन ने पकड़ लिए। भेड़िया ठीक मेरे सामने खड़ा कुत्ते की तरह दुम हिला रहा था। आज भी उसका अंदाज आक्रामक नहीं था।
आज भी लम्हा भर मुझे देखने के बाद उसने मुड़कर आगे-आगे चलना शुरू कर दिया था। मैं खुद को संभालता रहा। फिर उसके पीछे चल पड़ा। वह उस वक्त अंधेरे में था और मेरे करीब पहुंचते ही अचानक सामने आ गया था।
मुझे गुस्सा तो बहुत आया। फिर यह सोचकर चुप हो गया कि उस पर गुस्सा करना बेकार है। बल्कि सच्ची बात तो यह थी कि सुनसान रास्ते पर उससे बिगाड़ना ठीक नहीं था। अब तक तो उसने शराफत का प्रदर्शन किया था, लेकिन जरूरी नहीं था कि वह मेरे गुस्से को भी बर्दाश्त कर ले और इसी शराफत से चलता रहे। अगर पलटकर वह मुझ पर हमला कर देता, तो दूर-दूर तक मुझे बचाने वाला कोई न था।
आज भी वह मुुझे घर के दरवाजे तक छोड़ कर खड़ा हो गया था। अब मैं उसके बारे में संजीदगी से सोच रहा था। इसलिए घर के अंदर दाखिल होते ही मैंने खिड़की से बाहर झांका। सिर्फ यह देखने के लिए कि वह क्या कर रहा है? वह सिर झुकाए वापस उस तरफ जा रहा था, जहां से हम साथ-साथ आए थे। बात बिल्कुल समझ में नहीं आई। उसका व्यवहार कतई हैवानी नहीं था।
इससे पहले मैंने उसे देखा भी नहीं था। वह क्यों मेरे इंतजार में रहता है? क्यों मुझे घर तक पहुंचा कर पलट जाता है? यह बात मेरी समझ में नहीं आई थी। यह एक दिन की बात होती तो कोई मसला नहीं था। मैं इसे इत्तेफाक समझता रहता, मगर आज दूसरे दिन भी वही कुछ हुआ।
मैं उलझा रहा और रोज के काम निपटाता रहा। आज बहरहाल कल जैसी हालत नहीं हुई थी, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं थी। मैं उस रात कल की अपेक्षा ज्यादा आराम से सोया।
तीसरे रोज ऑफिस से बाहर आते ही वह भेड़िया फिर मेरे दिमाग पर सवार हो गया। पता नहीं, आज भी पिछले दो दिनों वाला इतेफाक होगा या नहीं? यही सोचता हुआ मैं बस में सवार हो गया। आज भी ऑफिस से निकलते हुए दस बज चुके थे, मगर आज ना मुझे ड्राइवर पर गुस्सा आया, ना बस की रफ्तार नोट की।
मैं तो बस उस भेड़िये के बारे में सोचता रहा और जब कंडक्टर ने मेरे स्टॉप पर आवाज लगाई तो मैं चौंक उठा। यूं लगा, जैसे बस मिनटों में मेरे स्टॉप पर पहुंच गई हो। मैंने घड़ी देखी, पौने ग्यारह बज रहे थे।
माहौल पहले की तरह, बल्कि पहले से ज्यादा खौफनाक था, मगर आज आसपास की वीरानी ने मुझे खौफजदा नहीं किया था। मेरा सारा ध्यान कब्रिस्तान की दीवार के गहरे अंधेरे साए पर था, जहां से वह कल अचानक सामने आ गया था। आज वह मुझे दिखाई नहीं दे रहा था।
मैं तेज रफ्तार से आगे बढ़ता हुआ कब्रिस्तान की दीवार के करीब पहुंच गया। वह नजर नहीं आया। उस जगह पर कोई नहीं था। मैंने रफ्तार कम कर ली। चारों तरफ देखा। दूर-दूर तक कोई जीव नहीं था। मेरी सारी उत्सुकता हवा हो गई।
उस तरफ से ध्यान हटा तो माहौल का दानव धीरे-धीरे मेरे दिलो-दिमाग पर पंजे गाड़ने लगा। तेज हवा से कब्रिस्तान की दीवार से लगे दरख्त झूमने लगे, तो बेवजह ही बदन में ठंडी लहरें उठने लगी। मैंने खुद पर काबू पाते हुए दरम्यानी रफ्तार से चलना शुरू का दिया।
अचानक मुझे आहट महसूस हुई। मैं चौंका और पलटकर देखा। कोई नहीं था। फिर मुड़कर चल पड़ा। तभी कदमों की आहट साफ सुनाई दी। इस बार मैं उछल पड़ा। ठिठक कर रूक गया। अब भी दूर-दूर तक कोई शख्स दिखाई नहीं दिया। दिलो-दिमाग फिर चटखने लगा। अखबार की सुर्खियां आंखों में घूमने लगीं, ‘‘अज्ञात सशस्त्र दहशतगर्दो ने पन्द्रह लोगों का कत्ल कर दिया।’’
‘‘दूध के लिए जाने वाले शख्स को गोली मारी।’’
‘‘दोस्त ने दोस्त का अपहरण करके मौत के घाट उतारा।’’
यह सारी सुर्खियां मेरी आंखों के सामने गोल-गोल घूमने लगीं। फिर सुर्ख धब्बों की शक्ल में सामने आने लगीं। मेरे कदमों में तेजी आ गई। फिर अज्ञात दहशतगर्द के कदमों की आहट मेरा पीछा करने लगी। कब्रिस्तान में सिसकियां-सी गूंजती महसूस होने लगीं। पसीना बहने लगा। सर्दी का एहसास मिट गया।
रफ्तार और तेज हो गई, लेकिन कब्रिस्तान की दीवार मानो दीवारे-चीन जितनी लंबी हो गई थी। इतना चलने के बावजूद खत्म ही नहीं हो रही थी। वह मोड़ ही नहीं आ रहा था, जहां से मुड़कर मेरा घर आ जाता और खौफ कहीं पीछे सुनसान रास्ते पर कुलांचे भरता रह जाता।
‘‘बेटा...।’’ सन्नाटे और भयानक वीरानी में कई दरारें पड़ गईं।
मेरा दिल उछल-उछलकर गले में आ गया। मुझे लगा, जैसे यह आवाज किसी इंसान की ना हो, बल्कि कब्रिस्तान की दीवार चूमते हुए दरख्त, सुनसान सड़क, दूर लगा बिजली का पोल और हवा ने मुझे आवाज दी है।
मैं लड़खड़ा कर रूका। फिर घबराकर चल पड़ा। अब मैं दुआएं पढ़ रहा था। मेरी निगाहें सिर्फ उस मोड़ पर लगी थीं। न उससे ज्यादा मैं कुछ देखना चाहता था, न कुछ सोचना। मगर ऐसा करना मेरे लिए नामुमकिन हो गया।
‘‘बेटा रूको जरा।’’
उस आवाज ने मेरे पैरों को जकड़ लिया। मैं अनजाने तौर पर घूम गया। पीछे रास्ता सुनसान था। खौफ बटी हुई रस्सी की तरह मुझे अपनी लपेट में ले रहा था। मेरी निगाहें चारों तरफ का जायजा लेकर लौटने ही वाली थीं कि...।
ठीक उसी जगह, कब्रिस्तान के अंधेरे साए तले मैंने हरकत महसूस की, जहां पिछले दो दिन से वह भेड़िया बैठा मेरा इंतजार कर रहा था। फिर देखते ही देखते एक इंसानी आकृति निकल कर मेरे सामने आ गई। मैंने पलटकर भाग जाना चाहा, लेकिन कदमों ने मेरा साथ नहीं दिया।
वह आकृति हल्की-सी लंगड़ाहट लिए मेरी तरफ आ रही थी। मेरा गला खुष्क हो चुका था। पोल की रोशनी ने आकृति को काफी स्पष्ट कर दिया था, लेकिन फिर भी हमारे बीच फासला इतना था कि मैं उसे यानी उसके नयन-नक्श को साफ तौर से नहीं देख पा रहा था।
अचानक मुझे ख्याल आया कि कोई सशस्त्र आतंकवादी भी हो तो सकता है। ऐसा आतंकवादी, जो कहीं से पुलिस का मुकाबला करके आ रहा हो, उसकी टांग में गोली लगी हो। अब यह मुझे गन प्वाईंट पर मुझे अपने घर लेकर आएगा और मुझसे टांग से गोली निकालने को कहेगा। सारी रात मेरे घर में छुपा रहेगा और सुबह-सवेरे पहचान लेने के डर से मुझे कत्ल करके भाग जाएगा।
मेरी लाश बंद कमरे में सड़ती रहेगी। मेरे ऑफिस वाले मेरे ना पहुंचने पर परेशान होंगे, लेकिन वह जानते हैं कि मैं अपने अब्बू के पास दूसरे शहर जाने वाला था, शायद वहीं चला गया हूं। घरवाले वहां मेरा इंतजार करते रहेंगे। फिर जब मेरे घर से उठने वाली बदबू मोहल्ले में फैलेगी, तब या जब मेरे घरवाले आ जाएंगे, तब मेरी मौत का राज खुलेगा, बल्कि राज क्या खुलेगा, सिर्फ इतना पता चल सकेगा कि अज्ञात आतंकवादियों की गोलियों का निशाना बन गया और बस...।
‘‘बेटा...।’’
इस बार आवाज बिल्कुल मेरे करीब से आई थी। मैं उछल पड़ा। ख्यालों से बाहर आया तो वह मुझसे कुछ कदम के फासले पर खड़ा था। होश आते ही मैं खुद को लानत-मलामत करने लगा, क्योंकि मेरे सामने खड़ा आदमी बेहद बुजुर्ग लग रहा था। वह लगभग साठ-सत्तर साल के एक बड़े मियां थे। सफेद कुर्ता-पाजामा और सफेद टोपी पहने वह साहब कतई अजनबी महसूस नहीं हुए।
‘‘ज...जी...।’’ बेसाख्ता मेरे मुंह से निकला।
‘‘तुम शायद खौफजदा हो गए हो।’’ उनका लहजा बेहद नर्म था।
‘‘न...नहीं तो...वैसे यह जगह...अचानक...।’’
‘‘हां, यह रास्ता बहुत सुनसान है।’’ वह धीरे से मुस्कराए। अब वह ऐसे रूख पर खड़े थे कि पोल की हल्की रोशनी सीधे तौर पर उनके चेहरे पर पड़ रही थी।
‘‘मगर तुम तो यहां से रोज गुजरते हो। मुझे भी जब पता चला था, तो मैंने...।’’ वह अचानक चुप हो गए।
‘‘जी...आप...आपको कैसे पता चला? क्या आप यहीं कहीं रहते हैं?’’ मैंने पूछा।
‘‘नहीं...मैं कुछ दूर रहता हूं।’’ उन्होंने मुझे अजीब-सी निगाहों से देखा।
‘‘फिर...?’’ मैं उलझ गया।
‘‘बेटा, तुम्हारे लिए यह रास्ता बहुत मेहफूज (सुरक्षित) है। मगर तुम...उन्नीस तारीख को...उन्नीस तारीख को यहां से मत गुजरना...वहीं ऑफिस मैं रूक जाना।’’
‘‘जी...?’’ मैं हैरान रह गया। आज बारह तारीख थी, ‘‘मगर क्यों...और आप कौन हैं?’’ मैं अब परेशान भी हो गया था।
‘‘मैं तुम्हारी वालिदा का दोस्त हूं। हम साथ ही पढ़े-लिखे थे। साथ ही नौकरी की थी। हम दोनों एक ही इलाके में रहते थे। फिर उसने यहां मकान खरीदा तो मैंने प्लॉट खरीद लिया। मैं उसे बनवाना चाहता था, मगर...खैर...यह तो लंबी कहानी है। तुम छोड़ो इसे...सिर्फ मेरी बात ध्यान से सुनो। उन्नीस तारीख याद रखना। मैं चलता हूं।’’ इतना कहकर वह साहब पलटे, मगर मैं उनके सामने आ गया।
‘‘क्यों अंकल! आप ऐसा क्यों कह रहे है? आप मुझे बताएं...उन्नीस तारीख को क्या होगा?’’
‘‘यह तुम्हें बीस तारीख को पता चल जाएगा...जल्दी न करो। कुछ बातें ऐसी होती हैं कि जिन्हें बताने के लिए इंसान ही नहीं हैवान भी मजबूर होते हैं।’’ उनके लहजे में गहरा खेद था। वह कुछ लम्हें मुझे देखते रहे। फिर उन्होंने अजीब से अंदाज में सिर हिलाया और पलट गए।
कुछ कदम चले होंगे कि वह रूके। फिर पलट कर बोले, ‘‘हां जैकी मिले तो उससे कहना, तुम्हें मियां साहब पूछ रहे थे। उसे यूं गायब नहीं होना चाहिए था, मुझे आकर बताना चाहिए था।’’
मैं हैरान हुआ और पूछा, ‘‘कौन जैकी?’’
‘‘मेरा पालतू सफेद भेड़िया...।’’
मैं उछल पड़ा, ‘‘वह...वह सफेद भेड़िया आपका है?’’
‘‘मेरा था मगर, खैर...कल वह जरूर आएगा। तुम उससे कह देना।’’
फिर इससे पहले कि मैं कुछ और पूछता, वह हैरतअंगेज रफ्तार से चलते हुए फिर कब्रिस्तान की दीवार के अंधेरे साए में गुम हो गए। उन्हें उस जगह गायब होते साफ मैंने देखा था। और इसके बाद मेरे दिमाग में धमाके होने लगे थे। पसीना बह कर पूरी कमर को भिगो गया था।
इसके बाद तो मैं ऐसे सरपट भागा कि बहुत-से कदमों की चाप को अपने पीछे महसूस करने के बावजूद मैं रूका नहीं, बल्कि भागता रहा। वह कदमों की चाप मेरी ही थी या किसी और की, मैंने सोचने और पलटकर देखने की जरूरत न समझी।
घर के दरवाजे पर पहुंच कर मैं बेदम हो गया। यूं लग रहा था, जैसे मैंने बस स्टॉप से घर तक का नहीं, बल्कि ऑफिस से घर तक का रास्ता यूं ही भागते हुए तय किया है। मेरे हाथ बुरी तरह कांप रहे थे। चाबी किसी सूरत में लॉक में नहीं जा रही थी। बार-बार कांपते हाथों में लरज कर रह जाती थी।
बड़ी मुश्किल से लॉक खुला और मैं दरवाजे को जोर से धक्का देता हुआ अंदर दाखिल हो गया। वह सारी रात सोचते-सोचते, जागते-सोते, बल्कि खौफजदा होते बीत गई। सुबह होते-होते मुझे बुखार भी हो गया।
बिस्तर से उठा ही नहीं जा रहा था। पहले सोचा कि ऑफिस फोन करके छुट्टी मांग लूं, मगर फिर वही मसला सिर उठाए खड़ा था कि अगर देर करूंगा, तो भी काम मुझे ही निपटाना है। नहीं गया तो और देर हो जाएगी। अम्मी-अब्बू के पास दूसरे शहर जाना भी खटाई में पड़ जाएगा। अम्मी, बच्चों के स्कूल की वजह से ज्यादा इंतजार नहीं करेंगी।
लिहाजा, हिम्मत करके उठ खड़ा हुआ, चाय पी। दो सलाईस खाकर, दो गोलियां निगल लीं और ऑफिस जाने के लिए तैयार हो गया। मैं दिमागी तौर पर बहुत परेशान था। यह बुखार...बुखार तो मेरे लिए अहम नहीं था, मगर सफेद भेड़िया और फिर उन बड़े मियां वाला मामला अब खासा रहस्यपूर्ण हो चुका था।
बड़े मियां के कहने के मुताबिक, वह सफेद भेड़िया उनका था। उन्होंने उससे कोई काम कह रखा था। वह दो दिन मेरे इंतजार में रहा था। अपनी हिफाजत में घर तक पहुंचा जाता था। फिर पिछली रात वह गायब था। तीसरे दिन उसकी जगह बड़े मियां उसी दीवार के साए से बरामद हुए थे।
बड़े मियां खुद को मेरी वालिदा का दोस्त बता रहे थे। लेकिन उन्होंने अपना नाम मुझे नहीं बताया था, ना ही मेरी वालिदा का नाम लिया था कि उनकी बात की पुष्टि होती। उन्होंने भेड़िये के लिए मुझे पैगाम दिया था, जो आज मुझे उस तक पहुंचाना था, मानो वह इंसानी जुबान से बखूबी वाकिफ हो। मियां साहब का नाम लेना उसके लिए काफी था, बल्कि मुझे उसे मियां साहब की नाराजगी के बारे में भी बताना था कि वह उन्हें खबर दिए बिना गायब हो गया।
यह सारा चक्कर कहीं फिट नहीं हो रहा था। फिर भी मैं इन बातों पर अंदर से यकीन कर रहा था, हालांकि कमजोर विश्वास वाला ना होने का दावा अब भी था। मैं इस सिलसिले में नासिर से बात करना चाहता था, ताकि हल्का-फुल्का हो सकूं, लेकिन नासिर से मुलाकात मुमकिन नहीं रही थी। वह ऑफिस आने के काबिल नहीं था और मुझे उसके पास जाने का वक्त नहीं मिल रहा था।
आज तो ऑफिस में बॉस भी नहीं आए थे कि मैं उन्हें अपनी बीमारी की मजबूरी बताकर ऑफिस से जल्दी निकल जाता। इस बारे में अन्य लोगों से बातें करके मैं अपना मजाक नहीं उड़वाना चाहता था। इसी कशमकश और व्यस्तता में दिल निकल गया।
रात घर जाते हुए मैंने पहले सोचा कि जेनब खाला के पास चला जाऊं, मगर मैं खानदान वालों से ज्यादा घुला मिला नहीं था। फिर जेनब खाला की बेटी इस्मत से मेरा कुछ जज्बाती लगाव भी था। अम्मी इस्मत से मेरा रिश्ता तय करने वाली थीं, इसलिए उनके घर जाने में और झिझक महसूस होती थी। आखिरकार मैंने फैसला कर लिया कि अपने ही घर जाऊंगा। उनके घर जाता भी तो कब तक रहता?
फिर जैसे-जैसे मैं उस सफेद भेड़िये और बड़े मियां के बारे में सोचता गया, जेहन हल्का होता गया। वह भेड़ियां जंगली तो हरगिज नहीं था। पालतू था और पालतू भेड़िये सधाए हुए होते हैं। मुझे यह बात फिल्मों से भी याद आने लगी, जिनमें कुछ भेड़ियों ने प्रमुख भूमिका अदा की थी। भेड़ियों ने बैंकों में डकैतियां भी डाली थी। हीरो को भी बचाया था या फिर हीरोइन को।
फिल्मी स्टाइल का वह भेड़िया भी हो सकता है। जब फिल्मों में भेड़िये अंग्रेजी भाषा समझ लेते हैं, तो हमारे देश का भेड़िया उर्दू भी समझ जाता होगा। अब रही उन्नीस तारीख की बात, तो अभी उन्नीस तारीख में काफी दिन थे। यह सब अट्ठारह तारीख को भी सोचा जा सकता था कि उन्नीस तारीख को क्या करना है। यह भी मुमकिन था कि मेरा काम खत्म हो जाता और मैं यहां से अम्मी-अब्बू के पास चला जाता।
बस स्टॉप पर उतरा तो लगा कि जैसे खौफ जमीन पर किसी दरिया की तरह बह रहा था। बस कदम निकालते और जमीन पर रखते ही मैं घुटनों-घुटनों खौफ में डूब गया। पता नहीं, कैसा मनहूस इलाका था कि किसी रोज भी उस रास्ते से कोई आता-जाता नहीं था।
मेरी बस के रवाना होते ही, लगता था। जैसे उस सड़क से न कभी कोई गुजरा है, न कभी जिन्दगी भर गुजरेगा। ओस में भीगी हुई काली चमकती सड़क, किसी विधवा की उजड़ी हुई मांग की तरह नजर आती थी।
मैं खौफ से भीगता घर की तरफ चल पड़ा। सबसे पहले मेरी निगाह कब्रिस्तान की दीवार की जड़ें टटोलने लगी थीं, जहां आज कोई नहीं था, मगर इससे पहले भी ऐसा हो चुका था कि मुझे किसी के न होने के एहसास के बावजूद वह दोनों मेरे सामने आ चुके थे।
आज मैं तैयार था और दरम्यानी रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। उम्मीद के मुताबिक आधे रास्ते पर पहुंच कर एक साया-सा निकल कर मेरे सामने आ गया। मैं ठिठक गया। वह सफेद भेड़िया था और आज फिर सिर उठाए मुझे देख रहा था। फिर वह पलटकर चल पड़ा। मैंने खंखार कर गला साफ किया और कहा, ‘‘मियां साहब तुम्हें पूछ रहे थे।’’ ऐसा कहते हुए मैं अपने-आपको दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख और बेहद चुगद शख्स महसूस कर रहा था।
लेकिन उस वक्त मेरे रोंगटे खड़े हो गए, जब वह एकदम रूका। उसने पलट कर मुझे देखा। मैं अंजाने तौर पर एक कदम पीछे हट गया। यूं जैसे वह मुझ पर हमला करने वाला होे। दूसरे ही लम्हे वह फिर आगे चल दिया। मैंने सिर घुमाकर चारों तरफ देखा कि कहीं कोई मेरी बेवकूफी को तो नहीं देख रहा, मगर बेकार था। वहां कोई नहीं था। मेरा एतमाद बहाल होने लगा।
मैंने भेड़िये से फिर कहा, ‘‘वह कह रहे थे कि तुम्हें यूं गायब नहीं होना चाहिए था। जाकर रोज उन्हें खबर देनी चाहिए थी।’’
उसने सिर उठाकर मेरी तरफ देखा। मैं फिर सहम गया। मगर वह फिर सामने देखकर चल पड़ा। ना जाने मुझे यूं क्यों लगा कि मैं अपने किसी दोस्त के साथ जा रहा हूं। एक अजीब-सा अपनापन था और एक अजीब-सा अहसास कि मेरे साथ कोई जानवर नहीं, बल्कि इंसान है।
‘‘यह उन्नीस तारीख वाला क्या चक्कर है?’’ बेसाख्ता मैंने उससे पूछा।
वह एकदम अजीब-सी खौफजदा आवाज निकाल कर ठहर गया। मैं भी उसके साथ ही रूक गया। उसने चारों तरफ बिल्कुल उसी तरह सिर घुमाकर देखा, जैसे मैं देखा करता था। इत्मीनान करने के बाद उसका मुंह खुला।
‘‘यह तुम्हें बीस तारीख को मालूम हो जाएगा।’’
मैं चकरा कर गिरते-गिरते बचा। मैंने भेड़िये को साफ तौर पर बोलते देखा और सुना था। मुझे यकीन नहीं हो रहा था। दिल की धड़कनें डूबने लगी थीं। खौफ की ज्यादती से मेरा बदन थर-थर कांपने लगा।
‘‘कक...क्या कहा तुमने...।’’ मेरे गले से फंसी-फंसी आवाज निकली।
‘‘जो तुमने सुना...।’’ उसने सिर उठाकर फिर कहा।
फिर उसने भागना शुरू कर दिया, मगर रफ्तार बहुत तेज नहीं थी। मैंने लंबे-लंबे डग भरने शुरू कर दिए। आज वह मुझे मोड़ पर ही छोड़ कर भाग रहा था। उसके निगाहों से ओझल होते ही मुझे अकेलेपन का एहसास हुआ, मगर मैं खौफजदा नहीं था।
मेरी गली मेरे सामने थी। दोनों तरफ बने घरों की खिड़कियों के अंदर से रोशनी छन-छन कर बाहर आ रही थी। कहीं से टी.वी. और कहीं से रेडियो की आवाज आ रही थी। कोई बच्चा रो रहा था और किसी का शौहर चीख-चीख कर बीवी को गालियां दे रहा था। उसके एक जुमले ने उसका शौहर होना साबित कर दिया था।
वह कह रहा था, ‘‘पहले तो मेरी मां को देखोगी, फिर अपनी मां के घर जाना...समझी।’’
मैं गहरी सांस लेकर घर की तरफ बढ़ गया। फिर हैरतअंगेज बात यह हुई कि चौदह-पन्द्रह, सोलह और सत्रह तारीख को मुझे रास्ते में न भेड़िया मिला, न ही वह बड़े मियां। मैं रोज इसी उम्मीद के साथ बस से उतरता कि आज उनमें से कोई न कोई या कम से कम वह भेड़िया मेरा इंतजार कर रहा होगा। मगर मुझे मायूसी होती। उन दोनों के न होने से इतना जरूर हुआ था कि मैं खौफजदा हुए बिना घर पहुंचा जाता था।
आज अठारह तारीख थी। बिस्तर पर आंख खुलते ही जैसे किसी ने मेरे कानों में सरगोशी की थी कि कल उन्नीस तारीख है। मैं एक झटके से उठ बैठा। कुछ देर सोचता रहा कि क्या करूं। फिर झुंझला कर उठ खड़ा हुआ। अभी सोचने को मेरे पास सारा दिन था। काम भी बस आज ही का था।
आज हर हालत में मुझे काम खत्म करना था। मेरा अंदाजा था कि रात नौ बजे से पहले ही काम खत्म कर लूंगा। सुना था, आज नासिर भी आ जाएगा। उसके ना होने से मेरा काम बहुत बढ़ गया था। नासिर होता तो मैं काम जल्दी से जल्दी खत्म कर सकता था। मैं खुश हो गया था। कल सुबह यानी उन्नीस तारीख को मैं अम्मी-अब्बू के पास दूसरे शहर जाने की तैयारी कर सकता था और अगर सुस्ती ना करता तो रात ही को तैयारी करके कल सुबह ही जा सकता था। फैसला करके मैं उठ गया।
तैयार होकर ऑफिस पहुंचा तो पता चला कि नासिर का फोन आया था कि उसके घुटने में तकलीफ है, वह कल से ऑफिस ज्वाइन करेगा। यह सुनते ही मेरा मूड खराब हो गया। जैसे-तैसे रात दस बजे तक तमाम काम निपटाया।
फिर घर के लिए निकल पड़ा। आज भी रास्ते में कोई नहीं था। सहमा-सुकड़ा मैं घर की तरफ जा रहा था। सोच रहा था कि आज इस भयानक माहौल से मुक्ति मिल जाएगी। अम्मी-अब्बू के पास जाकर दिलो-दिमाग का तनाव भी कम होगा। फिर तो आठ बजे से पहले ही घर आना होगा। यह सोचते ही सब कुछ दिमाग से निकल गया। दिमाग हवा में उड़ता महसूस हो रहा था।
मोड़ पर पहुंच कर याद आया कि आज भी भेड़िया नहीं था। होंठों पर मुस्कान फैल गई। सोचा कि जरूर बड़े मियां ने उस भेड़िये की क्लास ली होगी और घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी होगी, क्योंकि रात को वह आवारगी करता है।
मोड़ पर पहुंच कर मैं हल्के सुरों में सीटी बजाता हुआ घर के दरवाजे पर पहुंच गया। चाबी निकाली, ताला खोला और उछल पड़ा। वह भेड़िया अगले दोनों पांव खड़े किए पिछली टांगों पर बैठा, अपनी हरी-हरी आंखों से मुझे घूर रहा था।
‘‘तुम...तुम अन्दर कैसे आ गए?’’ मैंने घबराकर बुलंद आवाज में कहा। फिर पलट कर खिड़की को देखा। वह अंदर से बंद थी। उस दरवाजे और खिड़की के सिवा आने का रास्ता भी कोई नहीं था। चारों तरफ की दीवारेें ऊंची थीं और उन पर शीशों के टुकड़े लगे हुए थे। खिड़की में भी ग्रिल लगी हुई थी। लेकिन अगर वह खुली रह जाती, तो मैं जरूर सोचता कि वह उसी रास्ते से अंदर आया होगा।
उसने मेरी बात का कोई जवाब नहीं दिया। जिस जगह बैठा था, वहां से जरा सरक कर दूसरी जगह जा बैठा और वह सफेद कागज मुझे साफ नजर आ गया, जो उसके नीचे दबा हुआ था। मैं खौफजदा हो गया था, मगर उस भेड़िये से नहीं, बल्कि किसी अनहोनी से...। मैंने झुक कर कागज उठाया। किसी ने घसीटती हुई राईटिंग में लिखा था, ‘‘इसके साथ चले जाओ।’’ नीचे कोई नाम नहीं था।
उसूली तौर पर तो मुझे इस हिदायत पर कतई अमल नहीं करना चाहिए था, मगर मैं बेवजह बेचैन हो गया। भेड़िया उठ खड़ा हुआ था और शायद मेरे चलने के इंतजार में था। उस वक्त दिमाग में कोई नेगेटिव बात नहीं आई, बल्कि उन बड़े मियां का चेहरा नजरों में घूम गया।
‘‘क्या बात है जैकी, मियां साहब तो ठीक है ना?’’ मैंने पूछा।
और जैकी की आंखों से टपकते आंसू देखकर मैं भौंचक्का रह गया।
‘‘चलो।’’ मैं दरवाजे की तरफ पलट गया।
जैकी यह सुनते ही मुझसे आगे निकल कर बाहर खड़ा हो गया। मैंने दरवाजे को लॉक किया और उसके साथ चल पड़ा। वह आगे-आगे चल रहा था और बार-बार पलट कर मुझे यूं देख रहा था, जैसे उसे शक हो कि मैं पीछे से चुपके से गायब हो जाऊंगा। मुझे बिल्कुल ख्याल नहीं आया कि रात के बारह बज रहे हैं।
मैं कहां जा रहा हूं, कब लौटूगा? कुछ एहसास नहीं था। बस मैं किसी अंजान की तरह भेड़िये के पीछे-पीछे चल रहा था। अचानक कोई गाड़ी मेरे पास से गुजरी तो मैं चौंका। तभी आवाजों ने मुझे घेर लिया। रिक्शा वाले की आवाज, टैक्सियों की आवाजें, सामने के होटल में बर्तनों की आवाजें...। मैंने हैरान होकर अपने चारों तरफ की जिन्दगी के इस जमघटे को देखा और बुरी तरह उछल पड़ा।
यह वह जगह नहीं थी, यह वह इलाका नहीं था। मेरा इलाका तो भूतहा था। वीरान और उजाड़ और उस वक्त मैं शहर के किसी रौनक भरे इलाके से गुजर रहा था और सफेद भेड़िया अभी भी मेरे आगे-आगे चल रहा था।
अब वह मेन रोड से हट कर एक गली की तरफ जा रहा था। मेरा बदन पसीने में सराबोर हो गया। मेरे चारों तरफ लोग आ-जा रहे थे, मगर किसी को एहसास न था कि उनके बीच गुजरने वाले उस आदमी पर क्या गुजर रही है, वह कैसे अजीबो-गरीब हादसे का शिकार हो रहा है या उसके आगे-आगे दौड़ने वाला यह भेड़िया क्या चीज है। यह उसे कहां से, कहां ले आया और कैसे ले आया।
मैं किसी से कुछ कह भी नहीं सकता था। अगर कुछ कहता तो मुझे पागल समझते। अब हम गली में दाखिल हो गए थे। पहले पक्के मकान गुजरे। फिर कच्चे मकानों की कतार शुरू हो गई। रोशनी कम होने लगी। अंधेरा बढ़ने लगा। सड़कें टूटी हुई कच्ची पगडंडी में बदल गई। ऊंचा-नीचा रास्ता। मैं चलता ही रहा। अंधेरे की वजह से मेरी रफ्तार भी कम हो गई थी।
सहसा भेड़िया एक अंधेरे में डूबे मकान के पास जाकर रूक गया। उसने सिर के दबाव से दरवाजा खोला। फिर मुझे यूं देखा, जैसे अंदर आने के लिए कह रहा हो। मैं अंदर दाखिल हो गया।
अंदर अंधेरा था। मैंने माचिस जला ली। सामने ही लालटेन रखी थी। मैंने आगे बढ़कर लालटेन जला ली। फिर जब रोशनी फैली तो मेरा खून खुष्क हो गया। कमरे के बीच में एक बड़ा-सा गड्ढा-सा खुदा हुआ था और उसके किनारे भेड़िया बैठा हुआ था।
वह अंदर झांक रहा था। मुझे यहां से ही साफ तौर पर मियां साहब का चेहरा दिखाई दे रहा था। किसी ने जमीन खोदकर उन्हें दफन कर दिया था। मिट्टी उनके चेहरे पर लगी हुई थी। भेड़िया मुंह उठाकर रोने लगा। उसकी ‘हाऊ’ की आवाज से मैं बुरी तरह कांप रहा था।
अचानक ही मैं खौफ से जड़वत हो गया। बिजली की तरह एक ख्याल दिमाग में कौंधा था कि यह कत्ल है और मैं यहां मौजूद हूं। यह ख्याल आते ही मैं उछल कर दरवाजे की तरफ भागा और फिर मुझे कुछ होश नहीं कि मैं किस तरह और किस तरह से निकल कर मेन रोड तक पहुंचा।
मैंने ऑटो लिया। ड्राइवर को पता बताया और अपने कांपते बदन को संभालने लगा। ऑटो सड़क पर दौड़ने लगा।
‘‘अब कहां जाना है?’’ ऑटो ड्राइवर की अवाज ने मुझे चौका दिया। मैंने झांक कर देखा, हम कब्रिस्तान पीछे छोड़ आए थे। गली का मोड़ करीब था।
मैंने उसे इशारे से बताया कि इसी गली में चलो। घर के दरवाजे के पास उतरकर मैंने उसे पैसे दिए। वह चला गया, तो डरते-डरते मैंने घर का दरवाजा खोला।
खौफ था कि कहीं वह सफेद भेड़िया अंदर ना बैठा हो, मगर अंदर कोई नहीं था। मेरी बहुत बुरी हालत थी, मैं खुद को कोस रहा था कि क्यों पागलों की तरह मैं उस भेड़िये के कहने पर चल पड़ा था। यह भी रात जागते बीती। सारी रात में मैंने दूसरे शहर जाने की तैयारी कर ली थी।
सुबह होते ही मैं स्टेशन पहुंचा। टिकट लिया, टी.टी. की ‘सेवा’ कर आरक्षण लिया और ऊपर की बर्थ पर घोड़े बेचकर सो गया। शाम तक का सफर आराम से कटा। शाम को मैं मौसी के घर पर था। यहां आकर पता चला कि अब्बू, अम्मी और बच्चांे को लेकर मेरे घर की तरफ आज सुबह ही रवाना हो गए थे। मेरी अजीब हालत हो गई, यानी आज सुबह ही मैंने उनकी वजह से घर छोड़ा था और आज सुबह ही वह घर के लिए रवाना हो चुके थे। यानी अब मैं यहां था और मेरा परिवार वहां था।
मौसी ने जोर देकर मुझे कुछ दिन के लिए रोक लिया। वैसे भी मैं जल्दी जाने के मूड में नहीं था। उन्नीस तारीख का खौफ दिल से निकल चुका था। इसलिए उन्नीस तारीख कब गुजर गई, पता नहीं चला।
बीस की सुबह मैं अभी नाश्ते से फारिग हुआ था कि घर से अम्मी का फोन आ गया। उन्होंने फोन पर जब मेरी आवाज सुनी तो फूट-फूट कर रो दीं। मैं भौंचक्का रह गया, ‘‘क्या हुआ अम्मी?’’
‘‘अब्बू...तुम्हारे अब्बू...।’’
‘‘क्या हुआ अब्बू को...।’’ मैं बेसाख्ता चीख पड़ा।
‘‘तुम्हारे अब्बू तुमसे मिलने के लिए बेचैन थे, इसलिए हमारे साथ ही घर आ गए थे। कल रात कब्रिस्तान के पास किसी ने उन्हें गोली मार कर हलाक कर दिया है...। वह...वह हमारे बीच नहीं रहे...।’’
मेरा दिल किसी ने मुट्ठी में लेकर भींच दिया था। मेरे वजूद में गाढ़ा-सा धुंआ-सा भरता जा रहा था। बड़ी देर बाद मुझे होश आया तो अम्मी फोन काट चुकी थीं। उन्नीस तारीख का शब्द हथौड़े की तरह मेरे दिमाग पर बरसने लगा था। मैंने वापसी का सामान बांधा और शाम को घर पहुंच गया।
मैं खुद को संभालता हुआ घर वापस तो आ गया था, मगर होश गुम थे। इतना होश फिर भी था कि मैंने अपने साथ बीती घटनाएं किसी को नहीं बताईं, वरना मैं खुद चक्कर में आ सकता था।
घर पहुंचते ही मैं फट पड़ा, खूब रोया। रिश्तेदार मुझे संभालते रहे। कुछ हालत ठीक हुई, तो मैंने सोचा कि अम्मी को सब कुछ बता दूं, मगर कुछ सोच कर चुप हो गया।
सारा दिन और सारी रात सोचता रहा कि आखिर उन बड़े मियां को उन्नीस तारीख को घटने वाली घटना के बारे में कैसे पता थे? क्या उन्होंने दहशतगर्दों के प्रोग्राम को सुन लिया था? क्या उन्होंने इसी आधार पर मुझे चेतावनी दी थी? और फिर क्या वह लोग जान ना गए होंगे कि उन्होंने मेरे धोखे में किसी और को मार दिया था।
जैसे-जैसे मैं सोच रहा था, वैसे-वैसे मेरी हालत खराब होती जा रही थी। अब मुझे यकीन हो गया था कि जरूर मियां साहब ने सारा प्रोग्राम सुन लिया था और यह बात वह दहशतगर्द भी जान गए थे, इसलिए उन्हांेने मियां साहब को ठिकाने लगा दिया। उन्हें शायद पता नहीं होगा कि मियां साहब मुझे बता चुके हैं।
मैं इसी सोच में लेटा था कि छोटा भाई खाने के लिए बुलाने आ गया। मैं मुंह-हाथ धोकर दूसरे कमरे में गया तो तमाम घरवाले अम्मी के साथ डाइनिंग-टेबल पर मेरा इंतजार कर रहे थे। मैं अम्मी के बराबर में बैठ गया। उसी लम्हे मेरी निगाह अम्मी के पीछे रखी एलबम पर पड़ी।
एलबम खुली हुई थी। शायद कोई देखते-देखते यूं ही छोड़ गया था। मैंने उसे अपनी तरफ सरकाया और जब मेरी निगाह उस तस्वीर पर पड़ी तो मैं उछल पड़ा।
कुछ चेहरे आखिरी दम तक उसी तरह रहते हैं, जैसे कभी वह अपनी जवानी के दौर में हुआ करते थे। हां, वक्त अपने गुजरने के निशान झुर्रियों की शक्ल में जरूर छोड़ जाता है। मियां साहब उन चेहरों में एक थे।
तस्वीर में मियां साहब अम्मी के साथ बैठे हुए थे। यह कॉलेज ग्रुप की फोटो थी। जाहिर है कि यह तस्वीर उनकी जवानी के दौर की थी।
‘‘अम्मी...यह...यह कौन है?’’ मैंने बौखलाए हुए अंदाज में पूछा।
अम्मी के चेहरे पर सुर्खी दौड़ गई। हया ने अंगड़ाई लेकर चुटकी ली, तो उन्होंने घबराकर निगाहें नीची कर लीं। जल्दी से संभल कर बोली, ‘‘बेटा, यह मेरे दोस्त थे, अंसारी साहब...बेचारे...।’’
‘‘क्या मतलब...?’’ मैं समझा कि वह उनके कत्ल से वाकिफ हो चुकी है, ‘‘थे क्या मतलब, अम्मी? क्या यह अब नहीं है?’’
‘‘नहीं बेटा! आज से तीस बरस पहले किसी ने इन्हें कत्ल कर दिया था।’’
मैं घबरा गया, ‘‘अम्मी, यह आप क्या कह रही हैं। यह तो जिन्दा थे। यह मुझे मिले थे। इन्होंने ही तो मुझे।’’
मैं चकरा कर रह गया। गला खुष्क हो गया और मैंने सिर दोनों हाथों से थाम लिया। अम्मी और तमाम घर के लोग मेरी तरफ आकृष्ट हो गए थे। मैंने शुरू से आखिर तक उन्हें सारी दास्तान सुना दी। अम्मी ने उसे विस्मय और दिलचस्पी से सुना। फिर बताया कि उनका सफेद भेड़िया जैकी भी था, लेकिन उस भेड़िये को भी अज्ञात हत्यारे ने उन्हीं के साथ गोली मार कर उनके कमरे में ही दफना दिया था।
रात गहरी हो गई थी। सभी अपने-अपने बिस्तर पर लेटे बेखबर सो रहे थे और मैं खौफ के आलम में बिस्तर पर करवटें बदल रहा था। रात का ना जाने कौन-सा पहर था कि मैं बाथरूम जाने के लिए कमरे से निकला तो अम्मी के कमरे की लाईट जलते देखी। जिज्ञासावश मैं उनके कमरे की तरफ बढ़ा कि अम्मी अभी तक क्यों जाग रही हैं।
चुपके से कमरे में झांका तो उस खिड़की की तरफ उनकी पीठ थी। उनके सामने वहीं एलबम खुली हुई थी और वह रो-रोकर बड़बड़ा रही थी, ‘‘आखिर तुम ने अपने कत्ल का बदला ले ही लिया अंसारी। मगर तुम बड़े बेेवफा निकले, जब हमने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खाई थीं तो तुझे इस दुनिया में तन्हा छोड़ कर क्यों चले गए। मगर नहीं इसमें तुम्हारा क्या कसूर...। हमारी मोहब्बत को तो जमाने की नजर लग गई थी अंसारी। इसलिए हमें जबरदस्ती जुदा किया गया था। मगर तुम फ्रिक मत करो अंसारी। बहुत जल्दी ही मैं भी तुम्हारे पास पहुचंने वाली हूं। मैं जानती हूं, इस दुनिया के बाद एक जहां और भी है, जहां हम साथ-साथ रहेंगे...हमेशा-हमेशा के लिए...।’’


Friday, March 8, 2013

रूप को नहीं समर्पण को देखिए




रूप को नहीं समर्पण को देखिए


‘हया, आज मैंने एक रेस्टोरेंट में ऐसी महिला देखी, जो थी तो 30 की लेकिन लगती थी 18 की....’ रंजन जैकेट उतारते हुए बोला तो हया खीझ गई- ‘आते ही शुरू हो गए....? 30 की औरत 18 की दिख ही नहीं सकती कितना भी कुछ कर ले। मैं तो 28 की हूं लेकिन क्या 18 की लगती हूं?’

‘तुममें वह बात कहां है... वह अपील कहां है कि तुम 18 की लगोगी...’ कहकर रंजन चुप हो गया।
हया का अच्छा-खासा मूड ऑपफ हो गया। वह मन ही मन बुदबुदाई- ‘इस आदमी का दिमाग खराब हो गया है.... बाहर की औरतें कितनी भी उम्र की क्यों न हों, इसे कमसिन और युवा ही लगती हैं.... मेरी खूबसूरती तो इसे दिखती ही नहीं..’
तभी रंजन ने टोक दिया- ‘अब किन ख्यालों में डूब गई? जाकर खाना तो ले आओ।’
‘तारीपफ करो दूसरों की बीवियों की और तुम्हारी तिमारदारी मैं करूं.....?’
‘क्या कहा तुमने...? तुम्हें सारी सुख-सुविधएं मैंने मुहैया करा रखी हैं... किस बात की कमी रखी है कि तुम मेरा कहना नहीं मानोगी?’ रंजन के माथे पर यह कहते-कहते बल पड़ गए।
‘पिफर मुझमें क्या कमी है कि तुम पराई औरतों में खूबसूरती तलाशते पिफरते हो....? तुम्हारी बातें मेरा अच्छा खासा मूड खराब कर देती हैं....’ हया की आंखों में आंसू आ गए।
‘कोई औरत मुझे अच्छी लग गई तो आकर तुमको बता दिया तो कौन-सा गुनाह कर दिया? इसमें बुरा मानने की क्या बात है?’ रंजन ने यह कहते हुए हया के कंध्े पर हाथ रख दिया।
‘कंघे से हटाओ हाथ.... झूठा प्यार दिखाने की जरूरत नहीं....’ हया ने यह कहकर अपना कंध खींच लिया।
‘तुम्हें मेरा प्यार झूठा लग रहा है?’
‘और नहीं तो क्या.... बाहर की खूबसूरती देखने का ही तो यह नतीजा है कि घर आते-जाते तुम्हें मुझसे अरुचि सी हो जाती है या पिफर मैं तुम्हें ओल्ड दिखने लगती हूं...। बिस्तर पर गलती से भी तुममें गर्माहट नाम की चीज कभी नजर आई है... ठंडे आदमी....’
‘मैं ठंडा आदमी हूं....?’ कहते-कहते रंजन के होंठ सूख गए। आंखों में गुस्सा भर गया।


ईश्वर ने सब कुछ दिया है। हया की सर्विस अच्छी है। रंजन का जॉब अच्छा है। घर में आध्ुनिक सुख-सुविधएं हैं। दोनों के पास गाड़ी है। अपना मकान है। ऐसी बात भी नहीं कि हया बदसूरत है। लेकिन पिफर भी रंजन और हया के बीच प्यार की गर्माहट नहीं है। आज अध्किांश दंपतियों का यही हाल है। सारी सुख-सुविधएं हैं, लेकिन आपस में कोई तालमेल नहीं है। ‘अपनी-अपनी डपफली अपना-अपना राग’ वाली कहावत उनके जीवन पर लागू है।
जीवन को जितना ही आसान और सुगम बनाया जा सकता है उतना ही बनाने की कोशिश होनी चाहिए, नहीं तो दांपत्य जीवन उलझ कर रह जाता है, जो बाद में सुलझाने पर भी सुलझ नहीं पाता।
पुरुष में एक अवगुण होता है। उसे हर हाल में परायी स्त्राी अच्छी लगती है। भले ही वह उसकी पत्नी से बदसूरत ही क्यों न हो। जो पुरुष चतुर और समझदार होते हैं, वे पत्नी को अपने इस अवगुण से अवगत नहीं होने देते हैं और यह कभी नहीं बताते कि पफलां औरत उन्हें अच्छी लगी या लगती है। रंजन पढ़ा-लिखा तो है पर एक समझदार पुरुष नहीं है। उसे युग-बोध् नहीं है। कहां क्या बात कहनी चाहिए, इसका ज्ञान व्यक्ति को अवश्य ही होना चाहिए। इसका बोध् न होने पर व्यक्ति का जीवन बोझ बन जाता है।
रंजन का जीवन उसके लिए बोझ ही तो बन गया है, साथ ही उसने हया के जीवन को भी नरक बना दिया है। हया ऑपिफस से आने के बाद उसके लिए किचन में जाकर खाना बनाती है। उसके लिए सजती-संवरती है। रातें हसीन होने के सपने देखती है और रंजन जब घर आता है तो उसके सारे सपने टूट जाते हैं। यह एक दिन की नहीं, बल्कि रोज की ही बात है। घर में घुसते ही रंजन शुरू हो जाता है- ‘आज मैंने एक ऐसी औरत देखी कि मेरे होश उड़ गए। बला की खूबसूरत थी। उसमें गजब की सेक्स अपील थी....’


इस तरह की बातें रंजन को इतना उत्तेजित कर देती हैं कि हया को देखकर उसमें उत्तेजना उत्पन्न ही नहीं होती और सेक्स में सारा खेल उत्तेजना का ही तो है। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि जो पुरुष दिनभर दूसरी औरतों को घूर-घूर कर देखते हैं.... मन ही मन उनके साथ सहवास करते हैं या आंखों से देख-देखकर उनके साथ रातें हसीन करने की कल्पना करते हैं, वे रियल लाइपफ में पत्नी को देखकर जल्दी या आसानी से उत्तेजित नहीं हो पाते हैं। उनमें यौन-ठंडापन आ जाता है और ऐसा होना स्वाभाविक है। यह सच भी है, व्यक्ति जब दिन भर में कई औरतों को ध्यान से निहारता है तब उसके मनो-मस्तिष्क में अपनी पत्नी को लेकर एक सवाल खड़ा हो जाता है कि उसकी पत्नी में इन तमाम औरतों के गुण और सौंदर्य क्यों नहीं हैं? यानी वह अपनी पत्नी में अनेक औरतों के गुण-सौंदर्य को एक साथ देखना चाहता है और जब घर पहुंचकर उसे पत्नी में ऐसा कुछ नजर नहीं आता है तो उसे पत्नी बेकार सी लगने लगती है। अनेक औरतों के गुण-सौंदर्य को किसी एक औरत में पिरोना कुदरत के हाथ में जब नहीं है तो पिफर ऐसी कल्पना व्यक्ति क्यों करता है?
यही बात तो समझने वाली है। आज अध्किांश पुरुष या पिफर स्त्रिायां भी इस मनोरोग से पीड़ित हैं। ज्यादातर घरों में यह कहते सुना जा सकता है कि मेरी तो किस्मत ही पफूट गई थी कि तुम जैसे गए गुजरे व्यक्ति से शादी हो गई। तुमसे अच्छा तो मेरी सहेली का पति है या पफलां पड़ोसन का पति है।
ऐसे शब्द दांपत्य को दीमक की तरह चाट जाते हैं। सेक्स तो दूर की बात है, दंपतियों में बातचीत भी नहीं हो पाती है। आज गुप्त रोग से पीड़ित अध्किांश स्त्राी-पुरुष इस कारण से भी हैं, जो शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बीमार रहते हैं। उन्हें दवा की नहीं, ज्ञान की जरूरत है। वे पहले तो अपने आप को पहचानें, पिफर विवाह को समझें, इसके बाद विवाह क्यों हुआ है इस रहस्य को जानें। विवाह स्त्राी-पुरुष का होता है यौनानंद के लिए और जब तक स्त्राी-पुरुष खुशी-खुशी एक-दूसरे के करीब नहीं आते तब तक विवाह का मकसद पूरा नहीं हो पाता है। अपने विवाह को सपफल बनाने के लिए आवश्यक है कि पुरुष एक पति होने का र्ध्म निभाते हुए अपनी पत्नी को ही सर्वाध्कि अच्छा इंसान मानें। एक कर्तव्यनिष्ठ पति का ही सेक्स जीवन सुखद एवं आरोग्य होता है। पत्नी कितनी सुन्दर है इसका बोध् तब होता है जब पति का रवैया उसके प्रति याराना होता है।पत्नी कोई चीज नहीं कि घर आकर रंजन की तरह उसकी तुलना बाहर की औरतों से की जाए। वह पति का ध्यान रखती है, खाने पर उसका इंतजार करती है, बच्चों की देखभाल करती है, उसके लिए सजती-संवरती है तो क्या आप को कहीं से भी ऐसा लगता है कि एक पत्नी से अध्कि खूबसूरत कोई दूसरी औरत हो सकती है? हरगिज नहीं। चमड़ी पर मत जाइए, भावनाओं और समर्पण पर जाइए। समर्पित पत्नी से अध्कि सुन्दर कोई दूसरी औरत हो ही नहीं सकती और पत्नी ऐसी हरकतों से पति के प्रति कभी भी समर्पित नहीं हो पाती। उसे आपकी तारीपफ की नहीं प्यार और समर्पण की जरूरत होती है और यही चीजें आपको उसे हर पल देनी है।
µराजेन्द्र पाण्डेय